सराफा विद्या निकेतन में विद्यार्थियों ने सीखा सड़क सुरक्षा का पाठ
सराफा विद्या निकेतन में विद्यार्थियों ने सीखा सड़क सुरक्षा का पाठ
वीडियो प्रेजेंटेशन के माध्यम से यातायात नियमों और हेलमेट-सीट बेल्ट के महत्व की दी जानकारी
इंदौर, । सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा लगातार शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में आज सहायक पुलिस आयुक्त जोन-4 सुश्री सुप्रिया चौधरी द्वारा सराफा विद्या निकेतन स्कूल में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त द्वारा विद्यार्थियों को सड़क पर यातायात नियमों के पालन की गंभीरता से अवगत कराया गया। वीडियो प्रेजेंटेशन के माध्यम से विभिन्न यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को सरल एवं प्रभावी तरीके से समझाया गया। विद्यार्थियों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट के महत्व, वाहन चलाते समय आवश्यक सावधानियों तथा बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस वाहन नहीं चलाने के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही विद्यार्थियों को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया।
सुश्री सुप्रिया चौधरी ने विद्यार्थियों से कहा कि विद्यार्थी स्वयं यातायात नियमों का पालन करें तथा अपने परिवार, मित्रों और परिचितों को भी हेलमेट, सीट बेल्ट एवं अन्य यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करें।


