बुरहानपुर के गरकल अस्पताल का लाइसेंस निरस्त

बुरहानपुर के गरकल अस्पताल का लाइसेंस निरस्त

बुरहानपुर एडिटर इन चीफ सुभाष सपकाले 


बुरहानपुर के गरकल अस्पताल का लाइसेंस निरस्त

सीएमएचओ ने गरकल अस्पताल का लाइसेंस और पंजीयन निरस्त किया 

संचालक ने कलेक्टर से शिकायत की बिना नोटिस कार्रवाई का आरोप 

आपको बता दे की बता दे बुरहानपुर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा नेपानगर के अमन अस्पताल को सील कर दिया था दूसरी और बुरहानपुर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ‌सीएमएचओं के निरीक्षण के बाद  अमरावती रोड स्थित  गरकल अस्पताल का पंजीयन और लाइसेंस भी निरस्त कर दिया है सीएमएचओ डॉक्टर आरके वर्मा के अनुसार निरीक्षण में अस्पताल में कई कमियां मिली थी वहीं अस्पताल संचालक ने कलेक्टर से शिकायत कर बिना नोटिस और सुधार का समय दिए कार्रवाई करने का आरोप लगाया है 

निरीक्षण में मिली कमियां सीएमएचओ के 18 अगस्त के आदेश के अनुसार अस्पताल के निरीक्षण में मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के लिए आवश्यक विशेषज्ञ डॉक्टरों की 24 घंटे उपलब्धता नहीं मिली पैथोलॉजी विभाग में पैथोलॉजिस्ट नहीं था अस्पताल के पास नगर निगम की आवश्यक अनुमतियां भी नहीं थी और बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण की उचित व्यवस्था नहीं मिली मानव संसाधन भी निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए

नए लाइसेंस मिलने तक इलाज पर रोक सीएमएचओ ने निर्देश दिए हैं की व्यवस्था दुरुस्त करने के बाद अस्पताल में लाइसेंस और पंजीयन के लिए आवेदन कर सकता है नए पंजीयन और लाइसेंस के बिना अस्पताल में मरीजों का उपचार या भर्ती नहीं की जा सकेंगी