डॉ. कुमुदलता जी महाराज आदि ठाणा 4 का ऐतिहासिक चातुर्मास पूर्ण, पितृ पर्वत के लिए हुआ पहला विहार*
डॉ. कुमुदलता जी महाराज आदि ठाणा 4 का ऐतिहासिक चातुर्मास पूर्ण, पितृ पर्वत के लिए हुआ पहला विहार*
इंदौर। महासती डॉ. कुमुदलता जी महाराज आदि ठाणा 4 का ऐतिहासिक चातुर्मास पूर्ण होने के पश्चात बुधवार को पितृ पर्वत के लिए पहला मंगल विहार हुआ।
नरसिंह वाटिका, एयरपोर्ट रोड इंदौर से विहार प्रारंभ हुआ। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु श्रावक-श्राविकाओं ने लगभग *9 किमी का पैदल विहार* किया। विशेष बात यह रही कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन *सामायिक के वेश में* महासती मंडल के साथ पैदल चले, जिससे पूरा मार्ग धर्ममय हो गया।
*पितृ पर्वत पर भावभीनी अगवानी*
पितृ पर्वत, हातोद रोड पहुँचने पर मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री *श्री कैलाश विजयवर्गीय* ने अपने संपूर्ण परिवार सहित महासती मंडल की भावभीनी अगवानी की।
पितृ पर्वत पर *देश की सबसे बड़ी हनुमानजी की मूर्ति* स्थापित है। हनुमानजी की इस दिव्य मूर्ति के समक्ष हुआ यह कार्यक्रम सभी के लिए अविस्मरणीय बन गया।
*मंगलाचरण से प्रारंभ हुई सभा*
सभा का शुभारंभ मंगलाचरण से हुआ। इसके पश्चात *भगवान पार्श्वनाथ का अनुष्ठान मंत्रोच्चार के साथ* किया गया। महासती महाप्रज्ञा जी महाराज ने मधुर गीत के साथ सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।इस अवसर पर *वैदिक और जैन संस्कृति का अनुपम संयोग* देखने को मिला, जिसने सभी को आध्यात्मिक आनंद से भर दिया।
इस अवसर पर *जिनवाणी का अमृत* *चातुर्मास के प्रवचन संकलन की पुस्तक का लोकार्पण* भी किया गया। जिसका संकलन श्री कैलाश विजयवर्गीय जी के निर्देशन में अभिमन्यु चौहान आदि द्वारा किया गया। पुस्तक की विवेचना करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इस पुस्तक में जीवन संवारने के सूत्र दिए हुए है जो जीवन निर्माण में सहायक है।
*महासती जी ने दिया दिव्य आशीर्वाद*
अपने दिव्य आशीर्वाद में महासती जी ने कहा -
"जहाँ धर्म है, वहाँ शांति है। जहाँ सेवा है, वहाँ ईश्वर का वास है। आप सभी अपने जीवन में अहिंसा, करुणा और सेवा को अपनाएँ। परिवार में प्रेम, समाज में एकता और देश में शांति बनी रहे, यही हमारा आशीर्वाद है।"
विजयवर्गीय परिवार ने महासती मंडल को *आदर की चादर* भेंट की।
*विशेष उपस्थिति*विधायक श्री रमेश मेंदोला, पूर्व विधायक श्री आकाश विजयवर्गीय, हरिनारायण यादव, दीपक जैन टीनू,चिंटू वर्मा, सूरज केरो, सावन वर्मा, कपिल शर्मा, श्रीमती आशा विजयवर्गीय, महेश दलोदरा, राजेश बुलिया उपस्थित थे।
श्रावक संघ ट्रस्ट महावीर भवन के श्री डीपीन जैन, रमेश भण्डारी, प्रकाश भटेवरा, सुनील चोरड़िया, जिनेश्वर जैन, दिलीप जैन, महावीर नाबरिया, अशोक मंडलीक, प्रदीप रूनवाल आदि का विजयवर्गीय परिवार ने स्वागत किया।
कार्यक्रम के अंत में पूर्व विधायक *श्री आकाश विजयवर्गीय ने आभार* प्रकट किया। उन्होंने कहा कि महासती मंडल का पितृ पर्वत पर आगमन हम सबके लिए सौभाग्य की बात है।
कार्यक्रम का संयोजन महेश दलोदरा ने तथा संचालन जिनेश्वर जैन ने किया।


