लोकनायक एवं नानाजी के जन्मदिवस पर व्याख्यान सम्पन्न लोकतंत्र के लिए हमेशा सन्नध्द रहने का संकल्प
लोकनायक एवं नानाजी के जन्मदिवस पर व्याख्यान सम्पन्न
लोकतंत्र के लिए हमेशा सन्नध्द रहने का संकल्प
इंदौर । लोकतंत्र सेनानी संघ की इंदौर जिला इकाई द्वारा आज लोकनायक जयप्रकाशनारायण एवं नानाजी देशमुख के जन्मदिवस के अवसर पर व्याख्यान आयोजित किया गया। भाजपा कार्यालय, इंदौर में आयोजित इस बौद्धिक आयोजन में विद्वान वक्ताओं ने आपातकाल ,सम्पूर्ण क्रांति, सप्तक्रांति और नानाजी के ग्राम उत्थान कार्यों पर विशद विचार प्रकट किये।
राजयसभा के पूर्व सदस्य माननीय मेघराज जैन एवं वरिष्ठ भाजपा विचारक बाबुसिह रघुवंशी ने लोकतंत्र सेनानियों के त्याग और आपातकाल की कठोर परिस्थितियों का वर्णन किया और आपातकाल के नायकों का गुणगान किया.
इंदौर के लोकसभा सांसद शंकर लालवानी के मुख्य आतिथ्य में दिप प्रज्ज्वलन किया गया। सांसद महोदय ने लोकतंत्र सेनानी गणो को उत्तम स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान की। जिला लोकतंत्र सेनानी संघ के अध्यक्ष श्री गिरीश शर्मा "आदित्य' ने स्वागत भाषण में देश के समस्त लोकतंत्र सेनानियों की सम्मान निधि में एकरूपता लेन के लिए अधिसूचना जारी करने की मांग की और कहा कि हम वर्तमान सरकारों के निर्माणों की नींव के पत्थर हैं.
अतिथि गणो का स्वागत , प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश अग्रवाल , गिरीश शर्मा "आदित्य गंगाराम चौधरी , आलमगीर गौरी आदि ने किया.
कार्यक्रम का सुचारु संचालन विपिन शेखावत ने किया एवं आभार प्रदर्शन आलमगीर गौरी ने किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ सेनानी मौजूद रहे।



