राजवाड़ा चौराहे पर बजरंग दल का उग्र विरोध प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

राजवाड़ा चौराहे पर बजरंग दल का उग्र विरोध प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

राजवाड़ा चौराहे पर बजरंग दल का उग्र विरोध प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

इंदौर। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के प्रचार प्रमुख अन्नू गेहलोत ने बताएं की  राजवाड़ा चौराहे पर मंच लगाकर  कर देश में बढ़ती समाज विरोधी गतिविधियों एवं लव जिहाद जैसे गंभीर विषयों के विरोध में जोरदार एवं जंगी प्रदर्शन किया गया।

कार्यकर्ताओं की मुख्य वक्ता ज्योति प्रिया शर्मा कहा कि देश के सामाजिक ताने-बाने को तोड़ने वाली विकृत मानसिकता आज राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा एवं सामाजिक सद्भाव के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है। विभिन्न राज्यों से सामने आ रहे मामलों में यह भी स्पष्ट हुआ है कि इन गतिविधियों में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएँ भी सक्रिय रूप से शामिल हैं।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें देश की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कठोर कदम उठाने की मांग की गई।

ज्ञापन के प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं:नासिक (TCS) जैसे प्रतिष्ठित क्षेत्रों के आसपास उजागर हुए मामलों को लव जिहाद के सुनियोजित षड्यंत्र के रूप में चिन्हित किया गया।

उत्तर प्रदेश में छंगुर उर्फ जमालुद्दीन एवं उसकी सहयोगी नसरीन द्वारा हिंदू कन्याओं के शोषण, ब्लैकमेलिंग एवं जबरन धर्मांतरण के मामलों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई।

अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े संदिग्ध आतंकी संबंधों की निष्पक्ष जांच की आवश्यकता जताई गई।

देशभर में वन, सार्वजनिक, रेलवे एवं सेना की भूमि पर हो रहे अवैध कब्जों को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया गया।

खाद्य पदार्थों को अपवित्र कर सामाजिक वैमनस्य फैलाने की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की गई।

मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में हिंदू एवं जनजातीय समाज के उत्पीड़न तथा पलायन की स्थिति पर चिंता व्यक्त की गई।

मुख्य मांगें:राष्ट्रविरोधी एवं आपराधिक तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई की जाए।

सार्वजनिक एवं सरकारी भूमि से अवैध कब्जे तत्काल हटाए जाएँ।लव जिहाद एवं जबरन धर्मांतरण रोकने हेतु सख्त केंद्रीय कानून लागू किया जाए।जनजातीय क्षेत्रों में शोषण रोकने के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था विकसित की जाए।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित:मुख्य वक्ता ज्योति प्रिया शर्मा (दुर्गा वाहिनी प्रांत संयोजिका), विभाग मंत्री यज्ञेश राठी,  विभाग संयोजक प्रवीण दरेकर, अविनाश कौशल,पप्पु कोचले  कृष्ण वर्मा, निकेत मंगल, अनुज वोहरा , पवन श्यामू शर्मा , एवं अन्नू गेहलोत ,पप्पी ठाकुर, विजय कलखोर ,लक्की रघुवंशी ,आकाश हेडवे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।