पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम भारत के ड्रोन हमलों में तबाह
भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया था. इसके बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों को निशान बनाकर हमले करने की कोशिश की, जिसके जवाब में भारतीय वायुसेना के S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने हर हमले को नाकाम कर दिया है. भारत की जवाबी कार्रवाई में रावलपिंडी, लाहौर और कराची जैसे प्रमुख शहरों को भारी नुकसान हुआ है. भारत की जवाबी कार्रवाई में रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम को भी नुकसान पहुंचा है. यहां रात को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का मैच खेला जाना था, जिसमें पेशावर और कराची की टीमें आमने-सामने होने वाली हैं.

Dushyant Kunte


