पर्युषण का आज नरीमन नागेश्वर के नाम, होगी विराट महापूजा
पर्युषण का आज नरीमन नागेश्वर के नाम, होगी विराट महापूजा
मनमोहक अंगरचना, पुष्प-दीप सज्जा और संगीतात्मक आरती रहेंगी विशेष आकर्षण
इंदौर (प्रदीप जैन)। पर्युषण महापर्व के पावन अवसर पर आज 9 सितंबर को नरीमन सिटी में भगवान श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ की आराधना के लिए ‘विराट महापूजा एवं प्रभु भक्ति’ का भव्य आयोजन होगा। श्री नरीमन नवकार जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक श्रीसंघ ट्रस्ट के अध्यक्ष निलेश जैन ने बताया कि आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सपरिवार शामिल होकर प्रभु आराधना का लाभ लेंगे।
प्रवीण गुरूजी के अनुसार भगवान की मनमोहक अंगरचना, पुष्पों से दिव्य महापूजा, दीपों की भव्य सज्जा एवं संगीतात्मक आरती आयोजन के प्रमुख आकर्षण रहेंगे। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को पर्युषण की धर्माराधना, आत्मचिंतन एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से जोड़ना है।
विजय जैन गोटावाला ने बताया कि डॉ. विपिन वागरेचा भावपूर्ण प्रस्तुति देंगे, वहीं आयुष बोहरा के सुर भक्ति वातावरण को और भावपूर्ण बनाएंगे।
आयोजन के लाभार्थी: राजेन्द्र-विभा, भरत-तृप्ति, अमित-गुंजन, शुभ, शौर्य, सना व अमायरा पारेख (मेट्रो) परिवार एवं संगम ग्रुप।
ट्रस्टी आर.सी. जैन एवं मनीष शाह सहित नाना सेठ, बाबूलाल भंडारी, शरद जैन, महेंद्र कटारिया, अजय चौधरी, अजय अम्बोर, शान्तिलाल जैन, प्रवीण सकलेचा, प्रदीप आँचलिया, प्रकाशचंद जैन, दिलीप जैन, संदीप जैन, रितेश जैन, ऋषभ शाह, अल्केश गाँधी, अनिल कुमार जैन, अजीत जैन, अमित मेहता, अंकुश सिंह सिसोदिया, स्वप्निल नानावटी, सिद्धांत जैन एवं हितेश काकरिया ने समाजजनों से सपरिवार आयोजन में शामिल होकर प्रभु भक्ति का लाभ लेने का आह्वान किया है।


