बुरहानपुर पुलिस प्रशासन कीअवैध शराब के विरूद्ध संयुक्त टीम की बड़ी कार्यवाही
बुरहानपुर पुलिस प्रशासन कीअवैध शराब के विरूद्ध संयुक्त टीम की बड़ी कार्यवाही
215 लीटर कच्ची शराब और 3300 किलो महुआ लहान जप्त कर 10 प्रकरण किए दर्ज
बुरहानपुर जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कलेक्टर हर्ष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के निर्देशन में पुलिस आबकारी विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा आज दिनांक08.09.2026 ग्राम जैनाबाद, बलवाड़ टेकरी एवं आहूखाना क्षेत्र में एक साथ दबिश देकर अवैध शराब के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की।
संयुक्त टीम ने कार्रवाई के दौरान करीब 215 लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा एवं 3300 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया। कार्रवाई में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत 10 प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिए गए हैं। जप्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 3 लाख 80 हजार रुपए है। अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिले में इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
आबकारी अधिकारी मुकेश ग़ौर ने बताया कि सागर की घटना को देखते हुए जिले में सतर्कता के तौर पर यह कार्रवाई शुरू की गई है उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा
कार्रवाई में एसडीएम
बुरहानपुर श्रीमती पल्लवी पुराणिक, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विनोद कुशवाहा, सहायक जिला आबकारी अधिकारी मुकेश गौर, थाना शिकारपुर टीआई संदीप चौरसिया, नायब तहसीलदार रजनीश उपाध्याय, आबकारी उप निरीक्षक शेरसिंह मोरे, केतन भाबर सहित अन्य शामिल रहे।


