जब संतों का आशीर्वाद सेवा कार्यों के साथ जुड़ता है, तो संकल्प सिद्धि की ओर बढ़ जाता है 

जब संतों का आशीर्वाद सेवा कार्यों के साथ जुड़ता है, तो संकल्प सिद्धि की ओर बढ़ जाता है 

जब संतों का आशीर्वाद सेवा कार्यों के साथ जुड़ता है, तो संकल्प सिद्धि की ओर बढ़ जाता है 

इंदौर। हमारे भिक्षुक पुनर्वास केंद्र, इंदौर के लिए अत्यंत सौभाग्य का अवसर रहा जब प्रसिद्ध कथावाचक पूज्य बटुक जी महाराज (विदिशा वाले) केंद्र पर पधारे और हमारे सेवा कार्यों का अवलोकन किया।

महाराज जी ने केंद्र के पुनर्वासित भाई-बहनों और बच्चों से भेंट की व इस सेवा प्रकल्प और पुनर्वास मॉडल को देखकर महाराज जी ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की। संस्था के भिक्षावृत्ती मुक्त शहर के संकल्प की सराहना करते हुए अपना मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। उनके शब्दों ने हमारी पूरी टीम में एक नई ऊर्जा भर दी है।

*समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने के हमारे इस लघु प्रयास को बटुक महाराज जी का मार्गदर्शन और स्नेह मिलना हमारे लिए गौरव की बात है।*