मध्य प्रदेश विधानसभा में समान नागरिक संहिता UCC विधेयक पारित होने पर भारत रक्षा मंच ने सरकार का अभिनंदन किया
मध्य प्रदेश विधानसभा में समान नागरिक संहिता UCC विधेयक पारित होने पर भारत रक्षा मंच ने सरकार का अभिनंदन किया*
*इंदौर, मध्य प्रदेश* मध्य प्रदेश विधानसभा में आज *समान नागरिक संहिता - Uniform Civil Code* विधेयक पारित होने पर *भारत रक्षा मंच, मध्य भारत प्रांत* ने प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री मोहन यादव जी और सभी विधायकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
भारत रक्षा मंच के *प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेश बिजंवे* ने कहा कि यह ऐतिहासिक निर्णय देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता की दिशा में मील का पत्थर है।
बिजंवे ने कहा कि "भारत रक्षा मंच सदैव से ही इस बात की मांग करता आ रहा है कि देश में सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून होना चाहिए। जाति, धर्म और लिंग के आधार पर अलग-अलग कानूनों से समाज में भेदभाव पैदा होता है। UCC लागू होने से महिलाओं को न्याय मिलेगा और देश एक सूत्र में बंधेगा।"
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश देश का दूसरा राज्य है जिसने UCC लागू करने का साहसिक कदम उठाया है। यह प्रदेश की जनता की भावना और संविधान के अनुच्छेद 44 का सम्मान है।
भारत रक्षा मंच सरकार से मांग करता है कि इस कानून का कड़ाई से क्रियान्वयन किया जाए और आमजन को इसके प्रावधानों के बारे में जागरूक किया जाए। संगठन इस राष्ट्रहित के कार्य में सरकार को पूर्ण समर्थन देता है।


