गुरु पूर्णिमा महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया पूज्य गुरुदेव का आशीर्वाद

गुरु पूर्णिमा महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया पूज्य गुरुदेव का आशीर्वाद

गुरु पूर्णिमा महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया पूज्य गुरुदेव का आशीर्वाद

इंदौर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर नित पवित्रम सेवा संस्थान द्वारा श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर परम् पूज्य गुरुदेव श्री नितिनदास जी महाराज के पावन सान्निध्य में भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन हंसदास मठ, बड़ा गणपति, इंदौर में श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर गुरुदेव का पाद पूजन किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक गोलू शुक्ला, अखिल भारतीय बलाई संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार, क्षेत्रीय पार्षद बरखा मालू सहित शहर के अनेक पार्षद एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने पूज्य गुरुदेव श्री नितिनदास जी महाराज का पाद पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और गुरु-शिष्य परंपरा की महत्ता पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के दौरान भजन संध्या, गुरु वंदना, पाद पूजन एवं महाप्रसादी का आयोजन किया गया। संपूर्ण परिसर गुरु भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने गुरुदेव के श्रीचरणों में नमन कर समाज में प्रेम, सेवा, संस्कार एवं मानवता के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में नित पवित्रम सेवा संस्थान की ओर से हेमंत सोनी, भूपेंद्र सिंह सूदन, प्रवीण मतकर, मोनू साहू, राजेश बरकड़े, अभिषेक जायसवाल सहित संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। अंत में संस्था ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, अतिथियों एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया।