स्थापना महोत्सव का समापन; सादगी से मना जन्मोत्सव, लगा स्वास्थ्य व रक्तदान शिविर
*स्थापना महोत्सव का समापन; सादगी से मना जन्मोत्सव, लगा स्वास्थ्य व रक्तदान शिविर*
इंदौर । उषा नगर स्थित गजासीन शनि धाम में चल रहे तीन दिवसीय 15वां स्थापना महोत्सव का तृतीय दिवस के आयोजन के साथ समापन हुआ।
धाम अधिष्ठाता महामंडलेश्वर डॉ. दादू महाराज के सानिध्य में शनि शांति यज्ञ पं. महेंद्र दुबे द्वारा करवाया गया। अष्टांग आयुर्वेदिक कॉलेज द्वारा नि:शुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ शिविर लगाया गया, जिसमें कई भक्तों ने लाभ लिया।
शनि शांति यज्ञ की पूर्णाहुति हुई । संतो का महासंगम हुआ जिसमें उज्जैन निर्वाणी अखाड़े महंत दिग्विजयदास जी, 100 से अधिक राम कथा वाचक मोहन भाई, राजू दादा शास्त्री जी, अभिषेकानंद महाराज, पं. विठ्ठल गुरुजी सहित कई सम्मिलित हुए जहां उन्होंने गुरुजी को जन्मोत्सव की बधाई दी व उपस्थित श्रद्धालुओं को धार्मिक प्रवचन दिए।
रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ जिसमें महामंडलेश्वर दादू महाराज ने सर्वप्रथम रक्त दान कर उपस्थित सभी भक्तों को दान के लिए उत्साहित किया जहां संस्थान सहित कई श्रद्धालुओं ने रक्त दान किया ।
महाआरती के हुए तत्पश्चात अन्नकूट प्रसादी का वितरण किया गया। साथ ही कई भक्तों द्वारा जिला अस्पताल में फल वितरण, वही गरीब बस्ती में वस्त्र और कंबल दान किए गए वही कई भक्तों द्वारा पौधारोपण भी किया गया।



