पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के उपलक्ष में शहर में साइकिल रैली एवं हेरिटेज बाक आयोजित की गई*

पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के उपलक्ष में शहर में साइकिल रैली एवं हेरिटेज बाक आयोजित की गई*

*पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के उपलक्ष में शहर में साइकिल रैली एवं हेरिटेज बाक आयोजित की गई*

इंदौर ।राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के मौके पर भारत पर्यटन इंदौर पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार 24 जनवरी को एक साइकिल रैली और हेरिटेज वाक का आयोजन किया गया। भारत पर्यटन इंदौर के सहायक निदेशक श्री ए गोपाल ने बताया कि गांधी हाल से सुबह 9:00 बजे साइकिल रैली को रवाना किया गया, जो कृष्णपुरा छत्री, राजवाड़ा महाराजा हरि राव होल्कर की छतरी होते हुए लाल बाग पर समाप्त हुई। इन सभी स्थानों पर इतिहासकार जफर अंसारी छात्रों को ऐतिहासिक धरोहर के महत्व की जानकारी देते हुए साथ में उपस्थित रहे । साइकिल रैली में लगभग 70 लोगों ने भाग लिया । इस साइकिल रैली का समापन लाल बाग पैलेस पर किया गया। फिर वहां 170 युवा टूरिज्म क्लब विद्यार्थी एवं पर्यटन हितधारक और सम्मिलित हुए और वहां पर एक हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया। जिसमें लालबाग पैलेस के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई ।

इस साइकिल रैली एवं हेरिटेज बॉक के माध्यम से शहर के ऐतिहासिक धरोहरों को एक्सप्लोर करने के उद्देश्य था।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप जफर अंसारी म्यूजियम इंदौर, केंद्रीय विद्यालय नंबर 2 इंदौर, अल हिरा पब्लिक स्कूल इंदौर ने भाग लिया।