इंदौर में वंदे मातरम् को लेकर विवाद, केट चौराहा पर भव्य आयोजन और पुतला दहन

इंदौर में वंदे मातरम् को लेकर विवाद, केट चौराहा पर भव्य आयोजन और पुतला दहन

इंदौर में वंदे मातरम् को लेकर विवाद, केट चौराहा पर भव्य आयोजन और पुतला दहन

इंदौर। शहर के छत्रपति संभाजी राज मंडल के वार्ड क्रमांक 79 अंतर्गत केट चौराहा क्षेत्र में वंदे मातरम् को लेकर उपजे विवाद के बीच विरोध स्वरूप भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस पार्षद दल की एक महिला पार्षद द्वारा वंदे मातरम् पर आपत्ति जताने एवं राष्ट्रगान गाने से इनकार करने के विरोध में स्थानीय कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने एकजुट होकर केट चौराहा पर सामूहिक रूप से वंदे मातरम् किया।

इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराते हुए पुतला दहन भी किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही, जिससे पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम में विशेष रूप से वार्ड संयोजक मनोहर व्यास मंडल प्रभारी प्रवीण विलायतकर, मंडल महामंत्री प्रदीप गहलोत, पार्षद लक्ष्मी संजय वर्मा, वार्ड संयोजक मनोहर व्यास सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा घनश्याम पोरवाल, दीवान सिंह लोधी, डिंपल शर्मा सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए।