पावन सिद्धधाम श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान पर अस्मद गुरुभ्यो नमः के साथ हजारों भक्तो ने किया गरूदेव का चंदन व पुष्प से चरण पूजन
पावन सिद्धधाम श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान
श्रीमदजगद्गुरू रामानुजाचार्य नागोरिया पीठाधीश्वर स्वामीजी श्री विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज का गुरु चरण पूजन सानंद हुआ सम्पन्न
अस्मद गुरुभ्यो नमः के साथ हजारों भक्तो ने किया गरूदेव का चंदन व पुष्प से चरण पूजन
मंगल हो मंगल हो श्री गुरूदेव का मंगल हो*
14 घंटे तक अनेक श्रद्धालुओं ने किय्या चरण पूजन*
दूध व केशर जल से किय्या गुरु देव के चरण का अभिषेक*
श्रीस्वामीजी महाराज ने onlien टेक्नालॉजी से आशीर्वाद देकर देश भर के भक्तो की दर्शन इच्छा पूर्ति की*
इंदौर। श्रीलक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में आज गुरू पूर्णिमा महोत्सव बडी धूमधाम से मनाया गया। मंगल हो मंगल हो श्री स्वामीजी का मंगल हो के जयकारे के साथ । गरूदेव के चरणों मे दूध केशर जल से अभिषेक कर चन्दन ओर पुष्प अर्पण कर हजारों भक्तो ने श्री नागोरिया पीठाधीश्वर स्वामीजी श्री विष्णुप्रपन्नाचार्य जी महाराज का दूध व जल से अभिषेक कर चंदन से चरण पूजन किया साथ ही गरूदेव को मोगरे के पुष्प की माला धारण कराई गयी।
अनेक भक्तो द्वारा विभिन्न प्रकार की मालाएं तैयार की गायों थी जीसमे अनेक प्रकार के पुष्पो के साथ ही इलायची, मखाने काजू से भी माला बनाकर लायी गयी थी।
मोगरे,गुलाब,चांदनी,जूही,के पुष्प की खुशबू चारो ओर महक रही थी शवेत महल में सुंदर से सजे धजे आसन पर गुरुदेव ने विराजमान होकर भक्तो को दर्शन दिये।
भूले से भी किसी वैष्णव का अपचार मत करना उस अपचार को गलती को प्रभु भी झमा नही करते।नागोरिया पीठाधीश्वर स्वामीजी श्री विष्णुप्रपन्नाचार्य जी महाराज...। श्री स्वामीजी द्वारा पूरे देश भर के भक्तो को onlien प्रवचन के माध्यम से अपना आशीर्वचन व दर्शन प्रदान किये।वहा सभी जगह भक्तो ने हाल के इकठा होकर led पर लाइव दर्शन किया।
इंदौर देवस्थान में आने वाले भक्तों के मस्तक पर रामानुज सम्प्रदाय का तिलक सुशोभित किया जा रहा था जिसे सभी के मस्तक एक जैसे नजर आ रहे थे।
भजन गायक द्वारकादास मंत्री* ने गुरु भजनों का सुमधुर आनंद सभी भक्तों को पूरे समय दिलाया साथ ही सभी ने गुरुदेव के सानिध्य में भजनोंकी धुन पर नृत्य भी किया।
*हजारो शिष्यों ने कतारबद्ध हो किया गुरु चरण पूजन*
सुबह से तक चला सायंकाल में 7 बजे से पुनः गरूदेव का पूजन प्रारम्भ हुआ जो देर रात्रि तक चला।
रात्रि के सत्र में श्री स्वामीजी महाराज की केशर काजू बादाम इलायची मखाने कमल पुष्प जूही मोगरा गुलाब व ओर भी अन्य सामग्री द्वारा 1008 नामो से गुरुदेव की चरण अर्चना की गईं।इस पावन महोत्सव का शुभारंभ श्री स्वामीजी जी महाराज द्वारा पूर्व आचार्यो के चित्र पट का पूजन कर किया गया।
पंकज तोतला ने बताया कि इस अवसर पर रविन्द्र धुत, भरत तोतला,गौरव लड्डा, अंकित जाखेटीया,पवन व्यास,आनंद बजाज अंकित पाठक अंकित सोनी गोविंद झवर,अंकित जाखेटिया, पुखराज सोनी आशीष लड्डा कैलाश मुंगड दिनेश गुप्ता लछु लड़ा आदि मौजूद थे


