विधानसभा 1 भाजपा परिवार ने मनाया दीपावली मिलन समारोह, कार्यकर्ता हुए सपरिवार सम्मिलित*

विधानसभा 1 भाजपा परिवार ने मनाया दीपावली मिलन समारोह, कार्यकर्ता हुए सपरिवार सम्मिलित*

*विधानसभा 1 भाजपा परिवार ने मनाया दीपावली मिलन समारोह, कार्यकर्ता हुए सपरिवार सम्मिलित*

 *मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधानसभा 1 और इंदौर शहर को मानते हैं अपना परिवार*

*दीपावली, होली, रक्षाबंधन और दशहरा — हर त्योहार पर एक परिवार की तरह मिलती है विधानसभा 1*

*परिवार आगे बढ़े, इसके लिए हर संभव प्रयास कर विधानसभा 1 के चहुंमुखी विकास के लिए संकल्पित*

*नमो कोचिंग से युवाओं को MPPSC सहित प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी — आकाश विजयवर्गीय*

इंदौर : । को विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 भाजपा परिवार का दीपावली मिलन समारोह रविवार सुबह छोटा बांगड़दा स्थित बाबा श्री गार्डन में आत्मीयता और उल्लास के साथ मनाया गया। यह आयोजन किसी राजनीतिक कार्यक्रम से अधिक एक बड़े परिवार के मिलन जैसा रहा। भाजपा कार्यकर्ता अपने माता-पिता, जीवनसाथी और बच्चों के साथ पहुंचे और करीब 5 हजार लोगों की उपस्थिति में तीन पीढ़ियां एक साथ दीपोत्सव की खुशियों में शामिल हुईं। इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि यह कार्यक्रम माननीय कैलाश विजयवर्गीय जी की कल्पना है वह पूरे इंदौर और प्रदेश को अपना परिवार मानते हैं इसलिए परिवार का दायित्व भी वह बहुत अच्छी तरह से निभाते हैं। उनके निर्देश पर यह दिपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया है। 

*पार्टी का कार्य करना हमारे लिए पूजा के समान है*

उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि कैलाश विजयवर्गीय जी ना केवल अपने कार्यकर्ताओं के साथ खड़े रहते हैं बल्कि दिपावली, होली, रक्षाबंधन से लेकर मकर संक्रांति तक के त्यौहार अपने कार्यकर्ताओं और उनके परिजनों के साथ मनाते हैं क्योंकि कार्यकर्ता उनके परिवार के सदस्य हैं। आज कैलाश विजयवर्गीय जी अपने बचपन के मित्र के दुखद निधन की वजह से इस कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हैं। इसलिए उनकी ओर से मैं स्वयं और मेरी माताजी आशा विजयवर्गीय जी कार्यक्रम में उपस्थित है। जबसे कैलाश विजयवर्गीय जी राजनीति में है तबसे वह जब दिपावली के अवसर पर जब हम परिवार के लोगों को कपड़े खरीदने के लिए ले जाते थे तब सभी कार्यकर्ताओं को दुकान पर बुलाकर उनकी पसंद के कपड़े दिलवाते थे। आजकल हमारे कार्यकर्ताओं का परिवार बड़ा हो गया है इसलिए अब भव्य आयोजन कर गीत-संगीत संध्या का आयोजन कर सभी कार्यकर्ताओं को उपहार देते हैं। कैलाश विजयवर्गीय जी का कहना है कि दिपावली का उत्सव भव्य स्वरूप में मनाना चाहिये। पार्टी कार्यकर्ता परिवार हैं इसलिए परिवार के साथ उत्सव का आनंद लेना चाहिये। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के कुछ अभियान चल रहे हैं। पार्टी का कार्य करना हमारे लिए पूजा के समान है। अभी पार्टी का मतदाता सूची में नाम जोड़ने का अभियान चल रहा है। इसलिए कोशिश यह होना चाहिये कि कोई भी व्यक्ति आपके बूथ, वार्ड और विधानसभा में ऐसा नहीं होना चाहिये जिसका वोटर लिस्ट में नाम ना हो। इसलिए अपने वार्ड में घूमकर इस बात की जानकारी लेना की कोई नाम जुड़वाने से वंचित ना रहे। इसलिए हम जो सेवा कार्य कर रहे हैं वह मतदाता सूची तक पहुंचे यह जरुरी है। अपने संगठन को मजबूती देने के लिए हम हर वार्ड में ओम नम: शिवाय का जाप कर रहे हैं। ओम नम: शिवाय जाप के कार्यक्रम का उद्देश यहीं है कि लोग आसक्ति से अनासक्ति की और बढ़ें। लोगों का जीवन दुखों से मुक्त होकर सुख-शांति की ओर अग्रसर हो। हर सप्ताह इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार 23 नवंबर को वार्ड नंबर 4 के गोपाल मालू उद्यान में ओम नम: शिवाय के जाप का आयोजन रखा गया है। आप सभी आमंत्रित है। प्रतिदिन ओम नम: शिवाय के जाप करने के लिए हमने एक एप 'देव से महादेव' बनाया है। इस एप के माध्यम से आप शिव भक्ति घर बैठे कर सकते हैं। इस एप के माध्यम से जाप करने पर आपको पैसे भी मिलेंगे। आरएसएस की महिला शाखा दुर्गा वाहिनी का पथ संचलन 29 नवंबर को महाराणा प्रताप संकुल, बाणगंगा से निकलने जा रहा है। इसलिए इस पथ संचालन का स्वागत करना है और मेरा निवेदन है कि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं दुर्गा वाहिनी से जुड़े। हमने अभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नि:शुल्क क्लासेस शुरू की है। कोई भी आर्थिक रूप से कमजोर बच्चा यदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहता है तो वह इस नि:शुल्क क्लासेस का लाभ ले सकता है। 

*यह कार्यक्रम उस दीप की प्रतिज्ञा है, जिसको कैलाश कहते हैं*

इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व विधायक सत्यनारायण सत्तन ने कहा कि यह कार्यक्रम उस दीप की प्रतिज्ञा है, जिसको कैलाश कहते हैं। कैलाश का उद्भव और विकास 1983 से हुआ है, लेकिन एक वार्ड से अपनी राजनीतिक यात्रा प्रारंभ करने वाले कैलाश ने अपनी ज्योति के प्रकाश से हिमालय से कन्याकुमारी तक पार्टी को रोशन किया है। कैलाश ने कई अवरोधों का सामना किया, लेकिन अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ सहयोग करते हुए पार्टी की विचारधारा को लगातार प्रवाहमान बनाए रखा। आज मैं कह सकता हूं कि मैने भाजपा की राजनीति में कैलाश नाम के वृक्ष को लगाकर कोई अन्याय नहीं किया। कैलाश विजयवर्गीय एक नाम ना होकर एक संस्था के रूप में विकसित हो गए हैं। विरोधियों से लड़ने के लिए, अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिए कैलाश हमेशा तत्पर रहते हैं। साथ ही विधानसभा 1 का नेतृत्व करते हुए उसके हितों की रक्षा करने में भी कैलाश तत्पर रहते हैं। इसलिए आज इस अवसर पर हम अपने नेतृत्वकर्ता के लिए मंगल कामना करें। 

*भाजपा के वरिष्ठजनों का किया सम्मान*

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रजवलित करके किया गया। कार्यक्रम में पधारे साधु-संतो के साथ भाजपा के वरिष्ठ 30 कार्यकर्ताओं का शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया, जिसमें कैलाश चौधरी, विमल बड़जात्या, रमाकांत तिवारी, गोविंद गौतम, राधेश्याम वाजपेयी, लक्ष्मीनारायण साहू, सूरज शुक्ला, श्रीमती कमलेश रायकवार, श्रीमती पद्मिनी ठाकुर प्रमुख थे। भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भी मंच से सम्मान किया गया। समारोह में कैलाश विजयवर्गीय की वैवाहिक वर्षगांठ होने पर श्रीमती आशा कैलाश विजयवर्गीय ने मंच पर उपस्थित संतों से आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में आकाश विजयवर्गीय ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी और कार्यकर्ताओं के साथ नृत्य किया। इस अवसर पर गन्नू महाराज ने अपने भजनों के माध्यम से उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर पवनानंद जी, महामंडलेश्वर डॉ. चैतन्यदास जी, सतीश महाराज, अजत्र दास जी, भाजपा नेता अशोक चौहान चांदू नेता, गोविंद सिंह पवार, जयदीप जैन, अजय कुशवाह, भाजपा के पार्षद और मंडल अधयक्ष के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।