हेमंत खंडेलवाल को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर भाजपा कार्यालय पर मनाया गया उत्सव

हेमंत खंडेलवाल को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर भाजपा कार्यालय पर मनाया गया उत्सव

इंदौर। संगठन पर्व 2024 के अंतर्गत मान.  हेमंत खंडेलवाल जी को मध्य प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर नगर अध्यक्ष श्री सुमित मिश्रा के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से उत्सव मनाया कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी साथ ही जोरदार आतिशबाजी के साथ ढोलक की थाप पर नृत्य भी किया।

 सभापति  मुन्नालाल यादव, नंदकिशोर पहाड़िया, घनश्याम शेर,हरप्रीत सिंह बक्शी, निरंजन सिंह चौहान, रामदास गर्ग, श्रीमती कंचन गिदवानी,श्रीमती पद्मा भोजे, श्रीमती वृंदा गौड़,चंदू शिंदे, सरबजीत गौड़,नितिन द्विवेदी, रितेश शर्मा, गोविंद पवार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।