वरिष्ठ समाजसेवियों का सम्मान समारोह आयोजित. परमात्मा की सर्वश्रेष्ठ पूजा है परमार्थ - प्रो राजीव शर्मा, कवि
वरिष्ठ समाजसेवियों का सम्मान समारोह आयोजित. परमात्मा की सर्वश्रेष्ठ पूजा है परमार्थ - प्रो राजीव शर्मा, कवि
इंदौर..ग्रामीण बैंक कार्मिक परमार्थ समिति द्वारा वार्षिक मिलन समारोह के साथ शहर के वरिष्ठ समाज सेवियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
संस्था सचिव आर के जैन ने बताया की समारोह के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय कवि प्रोफेसर राजीव शर्मा थे जबकि विशेष अतिथि बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व महाप्रबंधक डॉ आर डी यादव थे।संचालन श अरविंद तिवारी ने किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्र पी समाज सेवी संस्था महर्षि दधीचि देहदान समिति के नन्द किशोर व्यास , एम के आई इंटरनेशनल की सीईओ श्रीमती उमा झवर, मुस्कान ग्रुप के संदीपन आर्य को विशिष्ट समाज सेवी सम्मान से सम्मानित किया गया।
70 वर्ष से अधिक आयु के संस्था के वरिष्ठ सदस्यों को भी ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष रहे विशेष अतिथि डॉ यादव ने बताया कि परमार्थ कार्य से हमारे जीवन में जो शांति आती है उससे हमारा जीवनकाल अपने आप बढ़ जाता है। यदि एक दृष्टि से देखे सेवा ही स्वास्थ्य है। मेरे कार्यकाल में नियुक्त हुए साथी आज सेवा निवृत्त होकर परमार्थ के पथ पर चल रहे है यह देख कर गौरव का अनुभव होता है। मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय कवि प्रोफेसर राजीव शर्मा ने अपने हरफन मौला अंदाज में हास्य कथाओं को उद्धृत करते हुए प्रेरक उदबोधन दिया । प्रो शर्मा ने कहा कि परमात्मा कि सर्वश्रेष्ठ पूजा है परमार्थ. पौराणिक कथाओं के उदाहरणों द्वारा आपने बताया कि परमार्थ का मार्ग ही मानव जीवन का श्रेष्ठ मार्ग है।
परहित सरिस धरम नहीं भाई की विस्तृत व्याख्या करते हुए बताया कि परमार्थ का पथ ही परमात्मा का पथ है। उन्होंने परमार्थ समिति के कार्यों की सराहना की एवं परमार्थ कार्यों को सभी के लिए अनुकरणीय बताया। इंदौर के जाल सभागृह में आयोजित इस भव्य व गरिमामय कार्यक्रम में आभार श्री संदीप भटनागर ने माना.सभी ने राजकुमार जैन की पारमार्थिक सचिवीय भूमिका की प्रशंसा की.


