केंद्रीय जेल इंदौर में आज विशेष योग सत्र का आयोजन

केंद्रीय जेल इंदौर में आज विशेष योग सत्र का आयोजन

केंद्रीय जेल इंदौर में अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह पर विशेष योग सत्र आयोजित

इंदौर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे राज्यव्यापी योग अभियान के अंतर्गत केंद्रीय जेल इंदौर में आज विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया।  

कार्यक्रम में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री विवेक रुसिया जी वी.सी. के माध्यम से जुड़े , केंद्रीय जेल इंदौर पर मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति श्री सुबोध अभ्यंकर, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानिदेशक, जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं, श्री वरुण कपूर, आईपीएस द्वारा की गई।  

इस अवसर पर न्यायाधिपति  सुबोध अभ्यंकर, महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं डॉ. वरुण कपूर आईपीएस, केंद्रीय जेल अधीक्षक डॉ.अलका सोनकर एवं स्टाफ तथा समस्त बंदियों द्वारा बड़ी संख्या में बंदियों ने प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में योगाभ्यास किया। योग सत्र में प्राणायाम, आसन एवं ध्यान कराए गए, जिससे बंदियों को मानसिक शांति एवं शारीरिक स्वास्थ्य का लाभ मिला। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश की सभी जिले वर्चुअल माध्यम से आपस में जुड़ी हुई थी।  

न्यायाधिपति  अभ्यंकर द्वारा जेल में चल रहे प्रतिदिन योग कार्यक्रम की सराहना की गई, महानिदेशक  द्वारा योग की महत्ता बताई गई, जेल अधीक्षक डॉ. अलका सोनकर ने सभी अतिथियों, योग प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योग बंदियों के सुधार एवं सकारात्मक जीवनशैली के लिए अत्यंत उपयोगी है। सप्ताह भर चलने वाले इस अभियान से बंदियों के पुनर्वास में सहायता मिलेगी। इस अवसर पर जेल उप अधीक्षक संतोष कुमार लड़िया , इंदर सिंह नागर, भूपेंद्र रघुवंशी, कल्याण अधिकारी अभिषेक डांगी एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।