क्षेत्र 1 के वार्ड 17 में 1 करोड़ 88 लाख के 6 विकास कार्यों का किया लोकार्पण
*आकाश विजयवर्गीय ने क्षेत्र 1 के वार्ड 17 में 1 करोड़ 88 लाख के 6 विकास कार्यों का किया लोकार्पण*
*13 स्थानों पर जनता से किया सीधा जनसंवाद*
*भाजपा कार्यकर्ता 24 घंटे 365 दिन जनसेवा में समर्पित रहते हैं, भाजपा का नारा है, 'सबका साथ सबका विकास'-आकाश विजयवर्गीय*
इंदौर - नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के मार्गदर्शन में पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने विधानसभा 1 के वार्ड 17 में 1 करोड़ 88 लाख की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता 24 घंटे 365 दिन जनसेवा का कार्य करते हैं। हमारी प्राथमिकता लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना है और इसके लिए हम हमेशा प्रयासरत रहते हैं।
*भाजपा जनसेवा के लिए समर्पित पार्टी है*
विभिन्न स्थानों पर जनसंवाद के दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, मुख्यमंत्री मोहन यादव जी एवं मंत्री कैलाश विजयवर्गीयजी के मार्गदर्शन में क्षेत्र में सभी जगहों पर विकास के कार्य हो रहे हैं। मैं आप सभी को विकास कार्यों के बधाई देता हूं। भाजपा का नारा है 'सबका साथ-सबका विकास'। भाजपा जनसेवा के लिए समर्पित पार्टी है इसलिए इसके कार्यकर्ता लोगों से मुलाकात के लिए चुनाव का रास्ता नहीं देखते हैं। वह हमेशा लोगों के सुख-दुख में शामिल होते हैं और उनकी समस्याओं को जानकर उसके समाधान की हरसंभव कोशिश करते हैं। हम कभी भी आपसे मिलने के लिए दूसरी पार्टियों की तरह चुनाव का इंतजार नहीं करते हैं। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जनसंपर्क का आदेश दिया है। इसलिए हम आप लोगों से मुलाकात करने के लिए आए हैं। आपके आशीर्वाद से हमने विधानसभा 1 में विकास के कई कार्य किए हैं। अब हम जनसंपर्क के माध्यम से यह देख रहे हैं कि जो कार्य शेष हैं उन्हे जल्द से जल्द पूर्ण कर लिए जाए। आज लोग जितनी भी समस्या बतलाएंगे उनका प्राथमिकता के आधार पर हम समाधान करेंगे।
कुशवाह नगर के बी सेक्टर में लोगों ने कुछ समय पूर्व डाली गई ड्रेनेज लाइन की शिकायत करते हुए कहा कि अभी भी लोगों के घरों में गंदा पानी आ रहा है इस पर आकाश विजयवर्गीय ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इस मामले में जो भी जिम्मेदार है उसके ऊपर कार्रवाई के लिए बात करेंगे, क्योंकि यदि ड्रेनेज लाइन डलने के बाद भी यदि समस्या बनी हुई है तो काफी गंभीर मसला है। जनसंवाद के दौरान आकाश विजयवर्गीय ने रहवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और उपस्थित नगर निगम के अधिकारियों से प्राथमिकता के आधार पर लोगों की बुनियादी समस्याओं को हल करने के लिए कहा।
*1 करोड़ 88 लाख के 6 विकास कार्यों का लोकार्पण*
विकास कार्यों के क्रम में 26 लाख की लागत से कुशवाह नगर सेक्टर B में सीमेंट कंक्रीट सड़क का लोकार्पण, 36 लाख की लागत से कुशवाह नगर सेक्टर B सीमेंट कंक्रीट सड़क का लोकार्पण, 18 लाख की लागत से प्रिंस नगर बगीचे में बोरिंग लाइन एवं बोरिंग का लोकार्पण, 23 लाख की लागत से ऋषि नगर (रोशन नगर) शिव मंदिर में ड्रेनेज लाइन का लोकार्पण, 36 लाख की लागत से अंजनी नगर में सीमेंट कंक्रीट सड़क का लोकार्पण, 49 लाख कुशवाह श्री नगर की गली नंबर 1, 2 एवं 3 व 4 में ड्रेनेज लाइन डालने का लोकार्पण किया।
इस दौरान आकाश विजयवर्गीय ने वार्ड 17 में सुबह 11 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक 13 स्थानों पर जनसंवाद का कार्यक्रम आयोजित किया।
जनसंवाद का आयोजन राजाबाग में हनी बिंजवा जी के घर के सामने, गणगौर माता मंदिर, कुशवाह नगर सेक्टर A, कुशवाह नगर सेक्टर B, न्यू प्रिंस नगर माता जी मंदिर, प्रिंस नगर बगीचा, ऋषि नगर (रोशन नगर) शिव मंदिर, अंजनी नगर, दशरथ बाग कॉलोनी, ऋषि नगर और कुशवाह श्री नगर में रहवासियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना और मौके पर उपस्थित नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से समस्याओं के समाधान को लेकर चर्चा की औऱ जल्द से जल्द सम्याओं को हल करने के निर्देश दिए।
*क्षेत्रवासियों ने किया भव्य स्वागत*
जनसंवाद के दौरान कई जगहों पर रहवासियों से आकाश विजयवर्गीय का हार-फूलों, ढोल-ताशों, आतिशबाजी आदि से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर आकाश विजयवर्गीय के साथ स्थानीय पार्षद शिवम यादव मंडल अध्यक्ष, भाजपा नेता एवं पदाधिकारी, नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी मौजूद थे।



