एमरॉन ने ‘बॉस मैकेनिक’ समारोह के ज़रिए जोड़ा देश भर के 5,000 से अधिक मैकेनिक को
एमरॉन ने ‘बॉस मैकेनिक’ समारोह के ज़रिए जोड़ा देश भर के 5,000 से अधिक मैकेनिक को
- एमरॉन (Amaron), बैटरी उद्योग में अपनी तरह की इस अनोखी पहल के साथ आगामी सत्रों में अपनी पहुंच को बढ़ाकर 25,000 मैकेनिक तक करना चाहता है, जिससे देश भर के मैकेनिक समुदाय के साथ उसका जुड़ाव बढ़ेगा।
- इंदौर संस्करण में लगभग 1000 मैकेनिक ने भाग लिया, जिससे ज़मीनी स्तर पर ब्रांड का बढ़ता जुड़ाव रेखांकित होता है।
इंदौर, . अमारा राजा एनर्जी एंड मोबिलिटी के ऑटोमोटिव बैटरी ब्रांड, एमरॉन® ने अपने ‘बॉस मैकेनिक’ कार्यक्रम के ज़रिए पूरे भारत के 5,000 से अधिक मैकेनिक को जोड़ा है, जिससे देश के वाहन सेवा (ऑटोमोटिव सर्विस) परितंत्र के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता और दृढ़ हुई है। कंपनी इस पहल को आगे बढ़ाते हुए, आगामी सत्रों में इस कार्यक्रम का विस्तार कर देश भर के 25,000 मैकेनिक तक पहुंच बनाने की योजना बना रही है।
एमरॉन के बड़े मैकेनिक जुड़ाव प्लेटफॉर्म के अंग के तौर पर, ‘बॉस मैकेनिक’ के इंदौर संस्करण ने इस क्षेत्र के 1000 से अधिक मैकेनिकों को एक मंच पर लाया। यह चार सप्ताह की पहल थी जिसे वर्कशॉप से जुड़े काम को ध्यान में रखकर तैयार किया गया था। इस कार्यक्रम ने प्रतिभागियों को अपने तकनीकी कौशल, गति, निरंतरता और समस्या-समाधान की क्षमता का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान किया, साथ ही उन्हें इस परितंत्र में पहचान भी मिली। इस अभियान का समापन इंदौर के प्रिंस पैराडाइज़ में शानदार ग्रैंड फिनाले के साथ हुआ, जहां सभी फाइनलिस्ट प्रतिभागियों ने ‘बैटरी बूस्ट और एंड्योरेंस चैलेंज’ में मुकाबला किया। यह तकनीकी सटीकता, गति और एंड्योरेंस का कई चरणों वाला परीक्षण था।
फिनाले में, बाइक केयर पॉइंट के शबाद खान को ‘एमरॉन बॉस मैकेनिक, इंदौर’ का खिताब दिया गया, और वे शहर के शीर्ष मैकेनिक के रूप में उभरे। विजेता को नई मोटरसाइकिल मिली, जबकि अंतिम दौर में पहुंचने वाले सभी प्रतिभागियों (फाइनलिस्ट) को उनके प्रदर्शन के लिए प्रमाण पत्र और एमरॉन ब्रांड वाले स्मृति चिन्ह प्रदान किये गए।
अमारा राजा एनर्जी एंड मोबिलिटी के मुख्य व्यवसाय अधिकारी – ऑटोमोटिव और होम एनर्जी बिजनेस (भारत और सार्क), चंद्रशेखर राधाकृष्णन ने इस पहल के बारे में अपनी टिप्पणी में कहा: “एमरॉन ने अपने ब्रांड को सिर्फ अपने उत्पादों के ज़रिए ही नहीं, बल्कि ज़मीनी स्तर पर, विशेष रूप से मैकेनिक समुदाय के साथ मज़बूत रिश्तों के आधार पर तैयार किया है। हर दिन, पूरे भारत में वाहन भरोसे के साथ चलते हैं और इसकी स्पष्ट वजह है, मैकेनिकों का अथक समर्पण के साथ किया गया काम, और हमारा मानना है कि बेहतरीन काम अक्सर शांत तरीके से ही होता है। एमरॉन बॉस मैकेनिक के ज़रिए, हम उस हुनर और भरोसे का सम्मान करते हैं, जो वाहन परितंत्र को आगे बढ़ाते हैं। इंदौर में मिली उल्लेखनीय सफलता हमें इस पहल को और भी शहरों में ले जाने के लिए प्रेरित करती है।”
एमरॉन बॉस मैकेनिक, इंदौर के विजेता शबाद खान ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा: “मैं एमरॉन को धन्यवाद देना चाहूंगा कि उन्होंने ऐसा मंच तैयार किया, जो मैकेनिकों के रोज़मर्रा के काम को पहचान देता है। हम आम तौर पर पर्दे के पीछे रहकर काम करते हैं, और इस तरह के अवसर से हमें अपना हुनर दिखाने का मौका मिलता है। पूरे इंदौर शहर से आए इतने सारे हुनरमंद मैकेनिकों के साथ मुकाबला कर यह खिताब जीतना मेरे लिए बहुत ही गर्व की बात है।”
एमरॉन ने इस पहल के साथ, भारत के मैकेनिकों के साथ अपने मज़बूत जुड़ाव को और बढ़ाया है; उन्हें सिर्फ सेवा प्रदान करने वाले समूह के तौर पर ही नहीं, बल्कि भरोसेमंद विशेषज्ञ और रोज़मर्रा की गतिशीलता (मोबिलिटी) में अहम योगदान देने वाले लोगों के तौर पर भी पहचान दी है। इस पहल को पूरे भारत में 25,000 मैकेनिकों तक पहुंचाने की योजना के साथ, यह कार्यक्रम देश के सबसे बड़े मैकेनिक जुड़ाव मंचों में से एक बनने के लिए तैयार है। इससे अलग-अलग बाज़ारों में एमरॉन का जुड़ाव बढ़ेगा। यह पहल उन लोगों के काम का सम्मान है, जिनका काम - ठीक इस ब्रांड के वादे की तरह – भरोसेमंद और टिकाऊ होता है।


