इंदौर होलसेल फायरवर्क्स एसोसिएशन ने ऑल इंडिया फायरवर्क्स एसोसिएशन के अध्यक्ष माणिक राव का किया भव्य स्वागत
इंदौर होलसेल फायरवर्क्स एसोसिएशन ने ऑल इंडिया फायरवर्क्स एसोसिएशन के अध्यक्ष माणिक राव का किया भव्य स्वागत
इंदौर। मध्य प्रदेश दौरे पर आए ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ फायरवर्क्स ट्रेडर्स के अध्यक्ष माणिक राव जी ने इंदौर का दौरा किया। उनके आगमन पर इंदौर होलसेल फायरवर्क्स एसोसिएशन द्वारा होटल श्री माया में भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष शंकर होतचंदानी, वरिष्ठ व्यवसायी सुरेश गेरा, उपाध्यक्ष संजय चौधरी, सचिव बालचंद रावलानी, सह सचिव शिरीष थोराट, मीडिया प्रभारी डॉ. मनीष बालचंदानी एवं कार्यकारिणी सदस्य मनीष गेरा व मयूर रावलानी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान आतिशबाजी से संबंधित सुरक्षा के नए नियमों एवं लाइसेंस प्रक्रिया को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस चर्चा में व्यापारियों को नियमों के पालन के प्रति जागरूक करने, सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू करने, लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाने तथा प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षित और व्यवस्थित व्यापार संचालन सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया।


