योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित करने का माध्यम
इंडेक्स समूह संस्थान में योग एवं वेलनेस वर्कशॉप का सफल आयोजन
इंदौर। इंडेक्स फिजियोथेरेपी एवं पैरामेडिकल साइंसेज,मालवांचल यूनिवर्सिटी द्वारा “योग एवं वेलनेस वर्कशॉप” का सफल आयोजन किया गया। विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। वर्कशॉप के दौरान उन्होंने योग के व्यावहारिक सत्र भी आयोजित किए। सत्र की शुरुआत ओमकार (ॐ) उच्चारण से हुई, जिससे एक शांत और एकाग्र वातावरण बना। इसके बाद अर्ध मत्स्येंद्रासन सहित कई आसनों का अभ्यास कराया गया।
इसमें गुजरात के प्रसिद्ध योग प्रशिक्षक इमरान सलात ने योग और समग्र स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपने अनुभवों को साझा करते हुए विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। भगवद्गीता की शिक्षाओं से प्रेरित होकर उन्होंने योग को अपना जीवन समर्पित कर दिया। वे विभिन्न समुदायों के बीच योग, फिटनेस और मानसिक सुदृढ़ता का संदेश फैलाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने छात्रों से कहा कि योग को केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और अनुशासित बनाने का माध्यम है।उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी जिम कल्चर को जरूर अपना रही है। भारतीय संस्कृति में योग के महत्व को भी आज की युवा पीढ़ी को समझना होगा। योग केवल बुजुर्ग नहीं बल्कि हर उम्र के लोगों के लिए आज बदलती लाइफस्टाइल बीमारियों के दौर में सबसे जरूरी हो गया है। प्राचार्य़ा डॅा.रेशमा खुराना ने बताया कि इस कार्यशाला में पैरामेडिकल और नर्सिंग के विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भागीदारी की। विद्यार्थियों ने विभिन्न योग सत्रों में भाग लेते हुए अनेक आसनों, प्राणायाम और श्वास तकनीकों को सीखा। कार्यक्रम में इंडेक्स ग्रुप के विभिन्न संस्थानों के और मालवांचल यूनिवर्सिटी के अधिकारीगणों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गरिमा सोनवानिया द्वारा किया गया।