मधुमेह एवं मोटापे से मुक्ति के लिए नीनादेवी अग्रवाल की स्मृति  में सातवां दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर आज से गीता भवन पर

मधुमेह एवं मोटापे से मुक्ति के लिए नीनादेवी अग्रवाल की स्मृति   में सातवां दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर आज से गीता भवन पर

मधुमेह एवं मोटापे से मुक्ति के लिए नीनादेवी अग्रवाल की स्मृति 

में सातवां दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर आज से गीता भवन पर

अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति एवं बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन के तत्वावधान में हुई अग्रवाल संगठनों की बैठक

इंदौर। मधुमेह एवं मोटापे जैसे रोगों से मुक्ति एवं राहत दिलाने के उद्देश्य से अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति, बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन एवं हेल्थ फॉर भारत फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में श्रीमती नीना देवी अग्रवाल की पुण्य स्मृति में चलाए जा रहे स्वास्थ्य परीक्षण अभियान के अंतर्गत सातवां शिविर 25-26 अप्रैल को मनोरमागंज स्थित गीता भवन पर सुबह 8 बजे से आयोजित होगा। शिविर की तैयारियों को लेकर पूर्वी क्षेत्र के प्रमुख अग्रवाल संगठनों की बैठक में शिविर का लाभ उठाने के लिए अधिक से अधिक समाज बंधुओं को प्रेरित करने का संकल्प लिया गया। इस शिविर में रक्तदान के लिए भी विशेष व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।

              अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद गोयल एवं बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन के प्रमुख विनोद अग्रवाल के मार्गदर्शन में शिविर की तैयारियों को लेकर गीता भवन पर आयोजित बैठक में गीता भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष राम ऐरन, मंत्री रामविलास राठी, के के गोयल, शीतल तोडीवाला, संजय तोडीवाला, राजेश गर्ग, प्रदीप अग्रवाल, डॉ. रवीन्द्र पटेल, कमल अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पूर्वी क्षेत्र के अग्रवाल संगठनों के प्रतिनिधि एवं पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में निश्चय किया कि पीड़ित मानवता की सेवा के लिए चलाए जा रहे इस अभियान का लाभ लेने के लिए समाज के ज्यादा से ज्यादा बंधुओं को प्रेरित कर शिविर में लाया जाए, ताकि समय रहते उन्हें समुचित चिकित्सा एवं परामर्श का निशुल्क लाभ मिल सके। इस शिविर में आने वाले मरीजों को निशुल्क परामर्श का लाभ पूरे एक वर्ष तक मिलता रहेगा।

                 बैठक में शिविर संयोजक किशोर गोयल, अरविन्द वेल्यूअर एवं शीतल तोडीवाला ने बताया कि अब तक शहर में 6 बड़े शिविरों का आयोजन हो चुका है जिनमें करीब 6701 समाज बंधुओं ने आकर 32 तरह की निशुल्क जांचों का लाभ उठाकर मधुमेह एवं मोटापे से मुक्ति की दिशा में आगे बढ़ने का सार्थक प्रयास किया है। इस शिविर में अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति की ओर से महामंत्री पवन सिंघानिया, उपाध्यक्ष टीकमचंद गर्ग एवं रमेश मित्तल मेडीकैप्स तथा कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, सहयोगी पूर्व अध्यक्ष राम ऐरन, गणेश गोयल, पीडी अग्रवाल महू, कुलभूषण मित्तल कुक्की, विष्णु बिंदल, संतोष गोयल, संजय बांकडा, अरविन्द बागड़ी, गोविन्द सिंघल एवं राजेश बंसल ने समाज बंधुओं से आग्रह किया है कि वे समाज को मोटापा एवं मधुमेह मुक्त बनाने के लिए बिना किसी संकोच के आगे आएं और इन जांचों का लाभ लेकर समय रहते स्वयं को बीमारियों से बचाएं। शनिवार एवं रविवार को शिविर में हेल्थ फॉर भारत फाउंडेशन की ओर से डॉ. विनिता कोठारी, डॉ. अरुण अग्रवाल और उनकी टीम के 20 डॉक्टर तथा 25 पैरामेडिकल स्टाफ के सदस्य भी अपनी सेवाएँ देंगे।