सुप्रसिद्ध अभिनेता अनुपम खेर करेंगे 9वीं प्रेस्टिज इंदौर अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का शुभारंभ

सुप्रसिद्ध अभिनेता अनुपम खेर करेंगे 9वीं प्रेस्टिज इंदौर अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का शुभारंभ

सुप्रसिद्ध अभिनेता अनुपम खेर करेंगे 9वीं प्रेस्टिज इंदौर अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का शुभारंभ

भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार, सांसद रवि किशन भी होंगे शामिल

इंदौर।  प्रेस्टीज इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग मैनेजमेंट एंड रिसर्च के ग्राउंड में तीन दिवसीय “9वां प्रेस्टिज इंदौर अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव – 2026” का भव्य शुभारम्भ गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में सोमवार 20 अप्रैल को शाम साढ़े छै बजे करेंगे। यह प्रतिष्ठित फिल्म महोत्सव देश-विदेश के फिल्मकारों, कलाकारों एवं सिनेमा प्रेमियों को एक सशक्त मंच प्रदान करेगा। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित अनुपम खेर इस अवसर पर युवाओं के साथ अपने जीवन अनुभव एवं फिल्मी यात्रा साझा करेंगे।

महोत्सव के प्रथम दिवस की शुरुआत प्रातः 11 बजे राज हंस सिनेमा, मल्हार मेगा मॉल में अनुपम खेर की की चर्चित फिल्म “तन्वी: द ग्रेट” के प्रदर्शन से होगी। इसके साथ ही प्रेस्टिज परिसर में लघु फिल्मों का प्रदर्शन तथा प्रख्यात फिल्म निर्देशक गजेंद्र अहिरे द्वारा विशेष मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया जाएगा।

सायं 5 से 6 बजे आयोजित विशेष संवाद सत्र में अनुपम खेर अपने संघर्ष, सफलता एवं सिनेमा के अनुभव साझा करेंगे। उद्घाटन समारोह के पश्चात सुफी संगीत संध्या का आयोजन किया जाएगा।

महोत्सव के द्वितीय दिवस 21 अप्रैल को भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार एवं सांसद रवि किशन मुख्य आकर्षण रहेंगे। वो दोपहर 2 से 3 बजे विद्यार्थियों एवं सिनेमा प्रेमियों के साथ संवाद करेंगे। इससे पूर्व 48 घंटे की फिल्म निर्माण प्रतियोगिता की चयनित फिल्मों का प्रदर्शन, अभिनेत्री अलका अमीन के साथ संवाद सत्र तथा फिल्म निर्माता बरनाली रे शुक्ला द्वारा मास्टरक्लास का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन शाम को पुनः रवि किशन दर्शकों से संवाद करेंगे, जिसके पश्चात भजन संध्या का आयोजन होगा।

महोत्सव के तृतीय एवं अंतिम दिन 22 अप्रैल को सामाजिक माध्यमों के प्रभावशाली व्यक्तित्वों का विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। महोत्सव का समापन खुले मंच पर फिल्म प्रदर्शन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ होगा।

पीआईएमआर डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ डेविश जैन, वाईस चांसलर डॉ एस एस भाकर तथा पीआईएमआर यूजी कैंपस के डायरेक्टर कर्नल एस रामम अय्यर ने कहा कि फिल्म फेस्टिवल न केवल मनोरंजन का माध्यम बनेगा, बल्कि नवोदित फिल्मकारों, विद्यार्थियों एवं सिनेमा प्रेमियों के लिए सीखने, संवाद और रचनात्मक अभिव्यक्ति का एक सशक्त मंच सिद्ध होगा।