बिजनेस को ग्लोबल और एक्सपोर्ट रेडी बनाने पर विशेष कार्यक्रम

बिजनेस को ग्लोबल और एक्सपोर्ट रेडी बनाने पर विशेष कार्यक्रम

बिजनेस को ग्लोबल और एक्सपोर्ट रेडी बनाने पर विशेष कार्यक्रम,

सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से महिलाओं के लिए विशेष आयोजन

इंदौर। सांसद शंकर लालवानी की उपस्थिति में महिलाओं को एक्सपोर्ट और अंतरराष्ट्रीय व्यापार के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से “एक्सपोर्ट: अवसर, चुनौतियां, समाधान” विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला उद्यमियों, व्यापारियों और एक्सपोर्ट क्षेत्र में रुचि रखने वाली महिलाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में एक्सपोर्ट क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने महिलाओं को व्यापार और निर्यात के नए अवसरों की जानकारी दी।

राकेश अग्रवाल ने महिलाओं के लिए एक्सपोर्ट को एक बड़े व्यवसायिक अवसर के रूप में समझाया। वहीं श्रद्धा इम्पेक्स की जनरल मैनेजर आरती खाले ने आने वाले तीन वर्षों में एक्सपोर्ट के टॉप ग्रोथ सेक्टर्स पर विस्तार से जानकारी साझा की।

डीजीएफटी के जॉइंट डायरेक्टर अभिषेक शर्मा ने केंद्र सरकार की नई ट्रेड डील्स और बदलते वैश्विक बाजार के संदर्भ में भारत के एक्सपोर्ट सेक्टर की संभावनाओं पर प्रकाश डाला।

वहीं एमपीआईडीसी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हिमांशु प्रजापति ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए कौन-कौन सी सुविधाएं और सहायता उपलब्ध करा रही है।

इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत तेजी से एक एक्सपोर्ट नेशन बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने एक्सपोर्ट की प्रक्रिया को पहले की तुलना में काफी आसान और सरल बनाया है, जिससे अब छोटे व्यवसाय, स्टार्टअप और महिलाएं भी वैश्विक बाजार तक पहुंच बना पा रही हैं।

कार्यक्रम के अंत में उभरते हुए एक्सपोर्टर्स के साथ ओपन हाउस चर्चा भी आयोजित की गई, जिसमें महिलाओं ने अपने सवाल और अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम की शुरुआत परिचय सत्र से हुई, जिसके बाद एआईएमपी से श्रेष्ठा गोयल ने कार्यक्रम की भूमिका रखते हुए अतिथियों का स्वागत किया। अंत में फिक्की फ्लो की चेयरपर्सन वंदना गुजराती ने आभार व्यक्त किया।