विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता रैली का आयोजन

विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता रैली का आयोजन
विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता रैली का आयोजन
इंदौर । श्री वैष्णव कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स द्वारा मध्यप्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति के निर्देशानुसार विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली राजवाड़ा से गांधी हॉल तक निकाली गई।
इस वर्ष विश्व एड्स दिवस की थीम — “व्यवधान पर काबू पाना एवं एड्स प्रतिक्रिया में बदलाव लाना” रही।
महाविद्यालय के विद्यार्थी प्राध्यापकों के नेतृत्व में राजवाड़ा पर एकत्रित हुए। वहां से रेड रिबन अधिकारी डॉ. ललित चौहान के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने एड्स जागरूकता से संबंधित नारे लगाए एवं जनजागरूकता का संदेश दिया।
इस रैली में एन.एस.एस. अधिकारी डॉ. गुरमीत सिंह भाटिया सहित अनेक विद्यार्थी एवं प्राध्यापक सक्रिय रूप से शामिल हुए।
कार्यक्रम की प्राचार्य एवं प्रबंधन वर्ग द्वारा सराहना की गई। उन्होंने विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकार से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रोत्साहित किया।
रैली के माध्यम से समाज को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक रहने, रोकथाम तथा भेदभाव को समाप्त करने का संदेश दिया गया।