समग्र माहेश्वरी समाज के अन्नकूट महोत्सव में पधारे हजारों समाज बंधु

समग्र माहेश्वरी समाज के अन्नकूट महोत्सव में पधारे हजारों समाज बंधु

*समाज में एकरूपता के साथ समरसता भी हो*
*समग्र माहेश्वरी समाज के अन्नकूट महोत्सव में पधारे हजारों समाज बंधु*
भजन संध्या में झूमे समाज के युवा

इंदौर। प्रवेश द्वार पर लगी दो एलईडी स्क्रीन और द्वार पर अंदर की ओर सामने ही सुंदर श्रंगारित छोटी सी वेंकटेश बालाजी की मूर्ति दशहरा मैदान पर आने वाले महेश्वरी समाज बंधुओ को बहुत ही दिव्य भाव से अभिभूत कर रही थी। मौका था संपूर्ण इंदौर माहेश्वरी समाज अन्नकूट महोत्सव का।

इस आयोजन के प्रेरणा स्रोत स्वर्गीय कमल लड्ढा के बारे में बताते हुए बालाजी क्षेत्र माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष रितेश राठी एवं सचिव विजय जाजू ने बताया कि स्वर्गीय श्री लड्ढा चाहते थे कि समाज का प्रत्येक बंधु एक साथ बैठकर समरसता के साथ में भोजन करें एवं समाज में एकता का एहसास हो यह कल्पना आज बालाजी क्षेत्र के माध्यम से पूर्ण हो रही थी।

माहेश्वरी समाज इंदौर जिला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रजत बेड़िया एवं अजय शारदा ने बताया कि आज सुबह से ही माहेश्वरी समाज के सभी नौ क्षेत्र के कार्यकर्ता समाज बंधु अपनी अपनी जिम्मेदारी संभालने के लिए पहुंच रहे थे। श्रृंगार समिति के रोहन महेश्वरी दिनेश शारदा सत्यनारायण भूतड़ा गोपाल दास राठी रितेश मंत्री सुबह से ही श्रृंगार हेतु जुटे हुए थे श्रृंगार के लिए गेंदे के फूल के साथ में मोगरा गुलाब भी उपयोग किया गया 32 फीट ऊंची एलईडी स्क्रीन पर प्रभु वेंकटेश बालाजी का भव्य एवं दिव्य स्वरुप आलोकित हो रहा था उसके सम्मुख पान के पत्तों पर लड्डू गोपाल विराजे थे एवं 56 भोग प्रभु बालाजी को अर्पित किया गया था।

*भगवान बालाजी की भव्य आरती*
रंगोली से सजी 25 आरती की थाल लेकर खड़े विशिष्ट सहयोगी लखन लाल आनंद जी नागौरी छितरमल जी काबरा ,प्रखर प्रकाश माहेश्वरी, काशीराम पुखराज जी सोनी, रितेश मंत्री, बसंत खटोड़, बंकट जाखेटिया , सागरमल नितिन जी खटोड़ ,अभय जी झवर, पारस बाहेती, तरुण भंडारी पीयूष लड्ढा, विष्णु पलोड, भगवान दास भलिका ,पवन लड्ढा ने हाथों से आरती की थाल लेकर प्रभु वेंकटेश बालाजी की आरती उतारी "जय जय बोलो साधु लक्ष्मण बाला" तो पंडाल में उपस्थित श्रद्धालु तालिया बजाकर आंखें बंद कर श्रद्धापूर्वक आरती का गान करने लगे।

प्रसाद वितरण समिति एवं निर्माण समिति के पीयूष लड्ढा राकेश जाजू एवं विजय सिंगी  ने बताया कि करीब 1000 लोगों के बैठकर भोजन करने की व्यवस्था रखी गई थी वहीं तेरह अलग-अलग काउंटर बफेट के बनाए गए थे जिसमें एक बार में ढाई हजार से अधिक समाजजन प्रसादी पा सकते थे। वहीं मंच के सामने गरीब 1500 लोगों के बैठकर भजन सुनने की व्यवस्था की गई थी।

*भजनों पर झूमे युवा*
सुनील शर्मा द्वारा मंच से जब भजन हर मन में राम हर तन में राम गाया तो युवा जम कर झूमे उन्होंने अपना प्रसिद्ध भजन प्रभु का ध्यान लगाओ जी प्रसादी लेकर जाओ जी भी सुनाया।
इस अवसर पर माहेश्वरी समाज इंदौर जिला के अध्यक्ष ईश्वर बाहेती ने सभी समाज जनों को इसमें उपस्थित होने पर आभार जताया एवं झूठन नहीं छोड़ने एवं जल संचय के लिए समाज जनों को प्रेरित किया। इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी सुमित मिश्रा भाजपा नगर अध्यक्ष क्षेत्रीय विधायक मालिनीगौड, प्रताप करोसिया सफाई कर्मचारी आयोग अध्यक्ष पवन लड्ढा विष्णु पलोड, मनोज कुइया अनिल मंत्री शैलेंद्र महेश्वरी चंद्र प्रकाश हेड़ा महेश राठी रमेश गट्टानी ईश्वर कलंत्री संजय चांडक मनोहर लड्ढा राधेश्याम काबरा राहुल मानधन्या आदि मौजूद थे।