विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की बैठक इंदौर के खजराना मंदिर के सत्संग हाल में हुई

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की बैठक इंदौर के खजराना मंदिर के सत्संग हाल में हुई

हिंदू कौन है? हिंदू धर्म क्या है? और हिंदू कार्यकर्ता का दायित्व क्या है विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री श्री जी. स्थाणुमालयन, कहा*

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की बैठक इंदौर के खजराना मंदिर के सत्संग हाल में हुई   

इंदौर;

संगठन के द्वारा इस बार हितचिंतक सदस्य बनाने का अभियान ऑनलाइन एप के माध्यम से कार्य किया जाएगा जिस हेतु हितचिंतक ऐप प्रशिक्षण कार्यशाला बैठक में रखी गई कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया ।

श्री जी. स्थाणुमालयन, केंद्रीय संयुक्त महामंत्री कहा हमारा लक्ष्य केवल संगठन का विस्तार करना नहीं है, बल्कि अपने लक्ष्य की पूर्ति के लिए एक मजबूत कार्ययोजना बनाना भी है। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को समय, समर्पण और आत्मीयता के साथ काम करना होगा

हमें स्वयं से एक प्रश्न पूछना चाहिए कि मैं प्रतिदिन संगठन के कार्य के लिए कितना समय दे रहा हूँ? मेरे जिले में संगठन की क्या गतिविधियाँ चल रही हैं? जिला मंत्री की क्या योजना है? हमारे कार्यकर्ता कितने सक्रिय हैं और समाज के बीच हमारी पहुँच कितनी है?

एक कार्यकर्ता के रूप में हमें अपने दायित्व को समझना होगा। संगठन का कार्य केवल पद से नहीं चलता, बल्कि समर्पण, अनुशासन और निरंतर सक्रियता से चलता है।हिंदू धर्म केवल पूजा-पद्धति नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक शाश्वत व्यवस्था है। यह हमें अपने कर्तव्यों का पालन करना, समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना और संपूर्ण मानवता के कल्याण की शिक्षा देता है।

. भगवद् गीता में जीवन की समस्याओं का समाधान

भगवद् गीता केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन को दिशा देने वाला महान दर्शन है।

गीता का प्रारंभिक श्लोक है—

**“धर्मक्षेत्रे कुरुक्षेत्रे समवेता युयुत्सवः।

मामकाः पाण्डवाश्चैव किमकुर्वत सञ्जय॥”**

यह हमें धर्मक्षेत्र और कर्मक्षेत्र के संदर्भ में जीवन के संघर्षों की पृष्ठभूमि समझाता है।

गीता का अंतिम श्लोक है—

**“यत्र योगेश्वरः कृष्णो यत्र पार्थो धनुर्धरः।

तत्र श्रीर्विजयो भूतिर्ध्रुवा नीतिर्मतिर्मम॥”**

अर्थात जहाँ योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण हैं और जहाँ धनुर्धारी अर्जुन हैं, वहाँ समृद्धि, विजय, ऐश्वर्य और अटल नीति निश्चित रूप से होती है।

इसका संदेश है कि जीवन में सही मार्गदर्शन और कर्तव्य के प्रति समर्पण दोनों आवश्यक हैं।

 विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता के लिए संदेश

प्रत्येक कार्यकर्ता को भगवद् गीता के कर्मयोग को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।

प्रतिदिन अपने कार्य का लक्ष्य निर्धारित करें।

संगठन को नियमित समय दें।

समाज के बीच आत्मीय संबंध बनाएँ।

हिंदू समाज की समस्याओं को समझें।

धर्म, संस्कृति और संस्कारों के संरक्षण के लिए सक्रिय रहें।

अपने जिले और प्रखंड की कार्ययोजना बनाकर काम करें।

हमें केवल हिंदू धर्म की चर्चा नहीं करनी है, बल्कि हिंदू धर्म के सिद्धांतों को अपने आचरण में उतारना है। हमारा कार्यकर्ता ऐसा हो जो स्वयं भी धर्म का पालन करे, समाज को भी जोड़े और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करे। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के प्रचार प्रमुख अन्नू गेहलोत बताया कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रांत अध्यक्ष मुकेश जैन ,प्रांत उपाध्यक्ष माला सिंह ठाकुर, प्रांत मंत्री विनोद शर्मा, प्रांत के सहामंत्री संजय होलकर विभाग मंत्री यज्ञेश राठी , जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे