मुख्यमंत्री एवं महापौर द्वारा संत श्री के चित्र पर माल्यार्पण*
**संत शिरोमणि श्री रविदास जी की जयंती*
मुख्यमंत्री एवं महापौर द्वारा संत श्री के चित्र पर माल्यार्पण*
*सफाई मित्रों से किया संवाद*
इंदौर । संत शिरोमणि श्री रविदास जी की जयंती के पावन अवसर पर आज किला मैदान स्थित जोनल कार्यालय परिसर में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी एवं महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा संत शिरोमणि श्री रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण* कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उपस्थित सफाई मित्रों से आत्मीय संवाद करते हुए उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सफाई मित्र शहर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं और समाज के स्वास्थ्य एवं स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री जी ने सफाई मित्रों के सम्मान, सुरक्षा एवं कल्याण हेतु राज्य शासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी।
*महापौर पुष्यमित्र भार्गव* ने कहा कि संत रविदास जी के विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि संत रविदास जी ने सामाजिक समरसता, समानता एवं मानवता का संदेश दिया, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि संतों के विचारों पर चलकर ही एक सशक्त एवं समावेशी समाज का निर्माण संभव है।
कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक गोलू शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर शिवम वर्मा, निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में सफाई मित्र उपस्थित रहे।


