कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पर कानूनी कार्रवाई की मांग -डॉ संतोष वाधवानी

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पर कानूनी कार्रवाई की मांग -डॉ संतोष वाधवानी

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पर कानूनी कार्रवाई की मांग -डॉ संतोष वाधवानी

इंदौर।भाजपा नेता व सांसद प्रतिनिधि डा संतोष वाधवानी ने अपने एक बयान मे कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय दिग्विजयसिंगजी को उनकी ईमानदार साफगोई के लिए धन्यवाद दिया है भाजपा नेता ने बताया कि दिग्विजयसिंग जी की यह ईमानदारी और साफगोई सभी कांग्रेसीयों के लिए अनुकरणीय भी है, डॉ वाधवानी ने बताया पिछले कुछ समय पूर्व कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के कुछ निजी संस्थानों पर सरकारी नियमों के विपरीत अनियमितताओं के लिये उन संस्थानो पर प्रशासनिक कार्यवाही के चलते बोखलाए जीतू पटवारी आजकल आए दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पर झूठे और अनर्गल आरोप लगाने का अभियान छेड़े हुवे है। उसी श्रृंखला मे उन्होने एक और नया आरोप मुख्यमंत्री पर लगाते हुवे कहा कि उन्होंने 500/करोड़ ₹ की भूमि और भवन किसी को मात्र 1/₹ में बेच दी दरअसल अपनी दुर्भावना अथवा कानूनी अज्ञानता के चलते जीतू पटवारी ने आरोप लगाते समय इस आवश्यक तथ्य को जनता से छुपाया कि शासकीय नियमावली के अनुसार जनहित के लिए किसी आवश्यक योजना के लिए किसी भी सरकारी महकमे को सरकार द्वारा इसी प्रकार से भूमि आवंटित करने का पूर्ण अधिकार है, इस बात को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके दिग्विजयसिंग ने स्वीकारते हुवे यह भी कहा कि स्वयं उनके व कमलनाथ के कार्यालय मे भी इस प्रकार से सरकार द्वारा सरकारी उपक्रमों यानि सरकारी विभागों अथवा ट्रस्टों को इस नियम के तहत इस प्रकार से सरकारी नियमों के तहत भूमि आवंटित की गई थी 

भाजपा नेता डॉ संतोष वाधवानी ने जनहित मे विधिवत कानूनी प्रक्रिया के तहत किए गये मुख्यमंत्री के कार्य को अपनी निजी दुर्भावना के चलते जनता को भ्रमित करने और प्रदेश सरकार के मुखिया की छबि खराब करने जैसी गैर कानूनी हरकत के चलते प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की मांग प्रदेश सरकार से की है ।