श्री वैष्णव आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज में माँ की आराधना एवं गरबा प्रतियोगिता का आयोजन

श्री वैष्णव आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज में माँ की आराधना एवं गरबा प्रतियोगिता का आयोजन

श्री वैष्णव आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज में माँ की आराधना एवं गरबा प्रतियोगिता का आयोजन

इंदौर। श्री वैष्णव आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज में माँ की आराधना एवं गरबा प्रतियोगिता का आयोजन भक्तिमय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ देवी माँ की पूजा-अर्चना, आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। प्रतियोगिता में आठ दलों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. परितोष अवस्थी ने अपने उद्बोधन में कहा कि गरबा माँ की आराधना, श्रद्धा और भारतीय सांस्कृतिक परंपरा *का प्रतीक है। इसे सात्त्विक भाव, अनुशासन एवं पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने जल की बढ़ती कमी पर चिंता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों से *जल संरक्षण एवं संचय को अपनी जीवनशैली का हिस्सा* बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जल की प्रत्येक बूँद अनमोल है और उसका संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में महाविद्यालय के पूर्व विद्यार्थी एवं प्रसिद्ध *कोरियोग्राफर श्री शुभम टॉक* उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए नृत्य की लय, ताल, भाव-भंगिमा एवं सामूहिक समन्वय के महत्त्व पर प्रकाश डाला।

प्रतियोगिता में *आरुषि ग्रुप ने* प्रथम, *परितोष शर्मा ग्रुप* ने द्वितीय तथा *ताल ग्रुप* ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को ट्रॉफी एवं नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।

महाविद्यालय के शासी निकाय के *अध्यक्ष श्री अरविंद जी गुप्ता एवं सचिव श्री महेश जी चिमनानी ने सभी* प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. *प्रियंका जैन ने किया* तथा *संयोजक डॉ. वंदना मिश्र ने* आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रो. विभोर ऐरन, वरिष्ठ प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।