रस्साकसी प्रतियोगिता में इंदौर को दूसरा स्थान मिला
रस्साकसी प्रतियोगिता में इंदौर को दूसरा स्थान मिला
इंदौर। केंद्रीय क्रीडा एवं कला परिषद पावर मैनेजमेंट कंपनी जबलपुर के तत्वावधान में पोलोग्राउंड इंदौर स्थित ग्राउंड में 47वीं अंतर क्षेत्रीय रस्सा कशी प्रतियोगिता में जबलपुर सेंट्रल ,उज्जैन क्षेत्र ,सागर क्षेत्र, ग्वालियर क्षेत्र ,संत सिंगाजी पावर जेनरेशन ,इंदौर क्षेत्र एवं सिरमौर क्षेत्र कुल सात टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मप पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह द्वारा किया गया l प्रतियोगिता में श्रीसिंगा पावर जनरेटर ने प्रथम स्थान, इंदौर क्षेत्र ने द्वितीय स्थान एवं उज्जैन क्षेत्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कार मुख्य अभियंता कामेश श्रीवास्तव , बैंजामिन फ्रैंकलिन एवं श्री प्रेम प्रकाश पालीवाल आदि द्वारा दिया गया । इमर्जिंग प्लेयर अमित जैन इंदौर क्षेत्र को दिया गया। उक्त प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के खेल प्रदर्शन को देखते हुए इंदौर क्षेत्र के विशाल वर्मा( सहायक अभियंता), विशाल वर्मा ( कार्यालय सहायक), सुरेंद्र सिंह चौहान , विजय नवेल, संदीप मौर्य एवं अतुल समाधिया का चयन राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली रस्सा कशी प्रतियोगिता हेतु किया गया। प्रबंध निदेशक सिंह ने खेलों को मानव जीवन के संपूर्ण विकास में महत्वपूर्ण बताया।



