मीडिया सीरीज सीजन 15 का आगाज आज से

मीडिया सीरीज सीजन 15 का आगाज आज से

मीडिया सीरीज सीजन 15 का आगाज आज से

क्रिकेट टूर्नामेंट 16 टीमें ले रही हैं भाग

इंदौर। विगत 14 वर्षों से इंदौर के पत्रकारों के क्रिकेट टूर्नामेंट मीडिया सीरीज सीजन-15 का आगाज आज से देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, तक्षशिला परिसर, खंडवा रोड पर होने जा रहा है। 29 जनवरी से 1 फरवरी 2026 आयोजित होने वाले टूर्नामेंट में शहर के प्रमुख मीडिया संस्थानों की 16 टीमें भाग ले रही हैं।
मीडिया सीरीज के आयोजक एवं इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कर्दम ने बताया कि 29 जनवरी सुबह 9 बजे टूर्नामेंट का शुभारंभ होगा, जिसमें प्रथम दिन 4 मैच खेले जाएंगे। प्रथम मैच डीबी डिजिटल व इंदौर प्रेस क्लब के बीच खेला जाएगा। दूसरा मैच डिजियाना न्यूज व इंदौर समाचार, तीसरा मैच दस्तक समाचार व रीगल टीम-ए तथा चौथा मैच प्रभात किरण व पिपुल्स समाचार के बीच खेले जाएंगे। 30 जनवरी को  मालवा जर्नलिस्ट व खुलासा फस्र्ट, एसजेएमसी व मातरम् इंडिया, आईपीसी लीगल व रीगल टीम-बी एवं क्राईम टीम (सिटी) व संझा लोकस्वामी के बीच होंगे। 31 जनवरी को क्वार्टर फाइनल होगा एवं 1 फरवरी को सेमी फाइनल व फाइनल खेला जाएगा।
श्री कर्दम ने बताया कि टूर्नामेंट में विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में 21000 तथा उपविजेता टीम को द्वितीय  पुरस्कार के रूप में 11000 रुपए की नगद राशि के साथ ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को मेन ऑफ दी सीरीज में वाशिंग मशीन और ट्रॉफी दी जाएगी। टूर्नामेंट में फोटो और वीडियो जर्नलिस्ट के लिए भी प्रतियोगिता रखी गई है। इसमें बेस्ट फोटो अवार्ड और बेस्ट वीडियो अवार्ड में प्रथम पुरस्कार 11000 और द्वितीय पुरस्कार 5100 रुपए प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही टूर्नामेंट भाग लेने वाले सभी खिलाडिय़ों को भी आकर्षक गिफ्ट भी प्रदान की जाएगी। श्री कर्दम ने टूर्नामेंट में शामिल टीमों के साथ ही सभी मीडियाकर्मियों से खिलाडिय़ों के उत्साहवर्धन के लिए आयोजन में पधारने की अपील की है।