इंदौर यातायात पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली

इंदौर यातायात पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली
 *सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत
- इंदौर यातायात पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली।*
 -पुलिस कमिश्नर इंदौर ने हेलमेट जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर, की सभी से नियमो के पालन की अपील।*
  -रैली के माध्यम से हमेशा हेलमेट पहनने व सड़क सुरक्षा का नियमों का ध्यान रखने का दिया संदेश।
इंदौर- शहर में सुगम, सुरक्षित व सुखद यातायात हेतु, आम नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से, पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर  संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में, अति. पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय)  राजेश कुमार सिंह व पुलिस उपायुक्त (अपराध/ यातायात ) नगरीय इंदौर  राजेश कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता के तहत नित नए  जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। 
     यातायात प्रबंधन पुलिस ने हेलमेट बाइक रैली का आयोजन किया। पुलिस आयुक्त, नगरीय इंदौर  संतोष कुमार सिंह ने रैली में सम्मिलित सभी लोगों को सड़क सुरक्षा - जीवन रक्षा के लिए सदैव नियमों का पालन करने व दूसरों को भी सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के लिए प्रेरित करने की अपील की। 
         पुलिस कमिश्नर द्वारा हेलमेट जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली पलासिया चौराहा से चलकर घण्टाघर, रीगल सर्कल होते हुए राजवाड़ा पर पहुँची। बाइकर्स ने पंपलेट एवं तख्तियों के माध्यम से अन्य वाहन चालकों से अपील की कि वे दोपहिया पर हो सवार तो हेलमेट पहने, चार पहिया में सवार हो तो सीट बेल्ट लगाए, तेज गति से वाहन नहीं चलाये, अनावश्यक हॉर्न नहीं बजायें, रेड लाइट का पालन करें, वाहन चलाते मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करे आदि संदेशों की तख्तिया लिए यातायात नियमो के पालन की अपील की गई। 
         डीसीपी, यातायात  त्रिपाठी ने हेलमेट बाइक रैली को सफल बनाने के लिए सम्मिलित सभी जिम्मेदार प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन कर सराहना की। रैली में यातायात के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त  संतोष कुमार कौल, अतिरिक्त  पुलिस उपायुक्त नरेश अन्नोटिया, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त  अमरेंद्र सिंह, यातायात के सभी सहायक पुलिस आयुक्त, थाना प्रभारी यातायात सहित इन्दौर पुलिस, यातायात प्रबंधन पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी के साथ-साथ ट्रैफिक प्रहरी, बाईकर्स, एनजीओ के जिम्मेदार नागरिक सम्मिलित हुए।
       यातायात प्रबंधन पुलिस, महानगर इंदौर की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता संदेश आम जनमानस तक पहुंचाने के लिए आगामी दिनों में नित नए कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। नागरिको से यातायात नियमो का पालन करने की अपील की जाएगी।