योग हमें जोड़ता है, योग हमें सशक्त बनाता है - मंत्री 

योग हमें जोड़ता है, योग हमें सशक्त बनाता है - मंत्री 

योग हमें जोड़ता है, योग हमें सशक्त बनाता है - मंत्री 

इंदौर। योग हमें जोड़ता है, योग हमें सशक्त बनाता है। आज यह देखकर गर्व की अनुभूति होती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अथक प्रयासों से योग ने विश्वभर में मानवता को एक सूत्र में जोड़ने का कार्य किया है।

  आज 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंत्री 

 कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर के गोपुर चौराहे पर आयोजित 'इंदौर करेगा योग' कार्यक्रम में सहभागिता कर योग की दिव्य ऊर्जा को आत्मसात किया। इस दौरान स्वजनों को संबोधित करते हुए स्वयं भी योगाभ्यास किया। `

`इस गौरवपूर्ण अवसर पर इंदौर ने सर्वाधिक नागरिकों द्वारा एक साथ भ्रामरी प्राणायाम करने का विश्व रिकॉर्ड स्थापित कर इतिहास रच दिया। यह क्षण पूरे इंदौर और मध्यप्रदेश के लिए गर्व, प्रेरणा और उत्साह का विषय है।

`कार्यक्रम में मा. केंद्रीय राज्य मंत्री  दुर्गा दास उइके, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव , विधायक मधु वर्मा सहित बड़ी संख्या में योग साधक उपस्थित रहे।