नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ के तहत इंदौर में ब्लॉक लेवल स्पोर्ट्स लीग संपन्न*

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ के तहत इंदौर में ब्लॉक लेवल स्पोर्ट्स लीग संपन्न*

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ के तहत इंदौर में ब्लॉक लेवल स्पोर्ट्स लीग संपन्न*

*इंदौर*। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अधीन मेरा युवा भारत (माय भारत) तथा भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के मार्गदर्शन में  मल्हार आश्रम परिसर स्थित साईं एथलेटिक ग्राउंड में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ (Promoting Sports Competition at District & Block Levels) अभियान के अंतर्गत ब्लॉक लेवल स्पोर्ट्स लीग का शानदार आयोजन किया गया। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जी के ‘नशा मुक्त भारत’ और ‘फिट इंडिया’ के विजन को साकार करने की दिशा में यह आयोजन युवाओं को खेलों से जोड़ने और उन्हें नशे से दूर रखने के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के कमांडेंट श्री जगदीश प्रसाद उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में माय भारत (MY Bharat) के डिप्टी डायरेक्टर श्री पंकज गोस्वामी,  भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) इंदौर जिले के केंद्र प्रभारी एवं जिम्नास्टिक के मुख्य कोच श्री मनोहर सिंह नागर जी, तथा ओपी एकेडमी के डायरेक्टर श्री ओपी जायसवाल ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इनके साथ ही भारतीय खेल प्राधिकरण के कुश्ती प्रशिक्षक श्री गौरव आर्य, ब्लॉक लेवल अधिकारी लीना श्रीवास और जिम्नास्टिक कोच श्री सत्यनारायण पवार जी की विशेष उपस्थिति रही।

इस स्पोर्ट्स लीग में महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों के खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 800 मीटर दौड़ (महिला एवं पुरुष वर्ग), रस्साकशी (Tug of War) (महिला एवं पुरुष वर्ग), गोला फेंक (Shot Put) (महिला एवं पुरुष वर्ग), सूर्य नमस्कार (योगा) (महिला एवं पुरुष वर्ग), थैला / ऑब्सटेकल रेस (महिला एवं पुरुष वर्ग) मुकाबले आयोजित किए गए।

प्रतियोगिता के समापन पर अतिथियों द्वारा सभी विजेता खिलाड़ियों को शील्ड, मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण सामूहिक शपथ ग्रहण रहा, जिसमें उपस्थित सभी खिलाड़ियों, अतिथियों और युवाओं ने नशे के खिलाफ एकजुट होने तथा स्वयं नशे से दूर रहकर एक स्वस्थ, सशक्त और ‘नशा मुक्त भारत’ के निर्माण में योगदान देने की प्रतिज्ञा ली।

कार्यक्रम का विधिवत समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसके पश्चात सभी खिलाड़ियों एवं प्रतिभागियों को फलाहार वितरित किया गया। अंत में, आयोजन की सफलता के लिए सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं सहयोगियों का आभार भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के कुश्ती प्रशिक्षक श्री गौरव आर्य द्वारा व्यक्त किया गया।