मोटापे एवं मधुमेह के मरीजों के लिए शहर में पहली बार प्रत्येक  शनि¬-रवि को निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों के आयोजन होंगे

मोटापे एवं मधुमेह के मरीजों के लिए शहर में पहली बार प्रत्येक  शनि¬-रवि को निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों के आयोजन होंगे


मोटापे एवं मधुमेह के मरीजों के लिए शहर में पहली बार प्रत्येक 
शनि¬-रवि को निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों के आयोजन होंगे
बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन, केन्द्रीय समिति एवं हेल्थ फॉर भारत फाउंडेशन द्वारा स्व. नीनादेवी अग्रवाल की स्मृति में अनूठी पहल

इंदौर। देश और प्रदेश में अनेक प्रमुख धर्म स्थलों पर भोजन शालाएं, अतिथिगृह एवं चिकित्सा सेवाएँ, गौसेवा के लिए अस्पताल सहित विभिन्न सेवा प्रकल्पों में अग्रणी रहने वाले बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन द्वारा अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति इंदौर एवं हेल्थ फॉर भारत फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 21 फरवरी से 10 अप्रैल तक प्रत्येक शनिवार-रविवार को लगातार निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। पीड़ित मानवता की सेवा के पावन लक्ष्य से यह सेवा कार्य स्व. श्रीमती नीनादेवी अग्रवाल की पुण्य स्मृति में समस्त अग्रवाल बंधुओं के लिए आयोजित होगा। प्रथम चरण में 5 हजार परिवारों की जांच कराने का लक्ष्य रखा गया है। 
                        फाउंडेशन के प्रमुख और अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति के सरंक्षक विनोद अग्रवाल, केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद गोयल, महामंत्री पवन सिंघानिया मोयरा, संयोजक जगदीश बाबाश्री ने बताया कि अब तक किए गए विभिन्न सर्वेक्षणों में यह तथ्य सामने आया है कि अग्रवाल समाज के करीब 75 प्रतिशत बंधु मधुमेह अथवा मोटापे या इन दोनों रोगों की चपेट में बने हुए हैं। हेल्थ फॉर भारत फाउंडेशन एवं अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति इंदौर की सहभागिता में बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन ने समाज की इस गंभीर स्थिति को संज्ञान में लेते हुए यह निर्णय लिया है कि आगामी 21 फरवरी से 10 अप्रैल तक शहर के जाने-माने विशेषज्ञ चिकित्सकों के मार्गदर्शन में सभी समाज बंधुओं के लिए निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किए जाएँ जिनमें अग्रवाल बंधुओं को सपरिवार आमंत्रित कर उनकी जांचें कराई जाए ताकि समय रहते उपचार भी शुरू हो सके।
             अभियान के संयोजक किशोर गोयल, अरविन्द वेल्यूअर एवं शीतल तोडीवाला के अनुसार इस अनूठे सेवा प्रकल्प का शुभारम्भ 21 फरवरी को अन्नपूर्णा मंदिर प्रांगण स्थित वेद भवन पर दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर के साथ होगा। इसी तरह 28 फरवरी एवं 1 मार्च को स्नेह नगर स्थित अग्रसेन भवन पर, 6 और 7 मार्च को मनोरमागंज स्थित गीता भवन पर, 14-15 मार्च को शिव मूर्ति नगर, मंगलमूर्ति के पास चितावद स्थित आनंद नगर गार्डन पर, 21-22 मार्च को एयरपोर्ट रोड, बड़ा बांगड़दा स्थित बाबाश्री गार्डन पर, 28-29 मार्च को पीपलियाहना स्थित अग्रवाल समाज के स्कीम 140 स्थित हाईटेक भवन पर तथा एमआर 10 स्थित दिव्य शक्ति पीठ पर 4-5 अप्रैल को निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित कर इन दोनों बीमारियों से ग्रस्त समाज बंधुओं की हर तरह की जांचे भी कराई जाएंगी और विशेषज्ञों से चिकत्सा परामर्श भी दिलाया जाएगा। शिविर में आने वाले मरीजों से आग्रह किया गया है कि वे अपने रोग से संबंधित पुराने उपचार के कागज एवं जांच रिपोर्ट्स (यदि पहले हुई है तो) भी साथ लेकर आएं लेकिन भूखे पेट नहीं आएं अर्थात किसी भी तरह की जांच के लिए उन्हें भूखे पेट आना अनिवार्य नहीं है। इस शिविर में 32 तरह की जांचे निशुल्क कराई जाएंगी। सभी शिविरों में रक्तदान के लिए भी समुचित प्रबंध उपलब्ध रहेंगे। शिविर में आने वाले जरुरतमन्द लोगों से आग्रह किया गया है कि वे शिविर के बारे में ज्यादा विस्तृत जानकारी लेने तथा पंजीयन हेतु 98260-12287 तथा 98261-44446 पर सम्पर्क कर सकते हैं। 
              शहर में यह संभवतः पहला अवसर होगा जब किसी सामाजिक संगठन की ओर से शहर के प्रत्येक क्षेत्र में लगातार शनिवार-रविवार, दो दिनों तक निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के आयोजन जाने-माने चिकित्सा विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में होंगे बल्कि जरूरत पड़ने पर सभी मरीजों की 32 तरह की जांचे भी निशुल्क कराई जा सकेंगी। लक्ष्य यही है कि एक ही शहर में सभी क्षेत्रों में रहने वाले समाज बंधु अपने-अपने नजदीकी क्षेत्र में लगने वाले इन शिविरों का ज्यादा से ज्यादा संख्या में लाभ उठा सकें। प्रथम चरण में इन सभी शिविरों में करीब 5 हजार परिवारों को जांच के दायरे में लेने का लक्ष्य रखा गया है। बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन एवं अन्य सहयोगी संस्थाओं की ओर से इन सभी शिविरों की व्यापक तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं।