माहेश्वरी समाज के बड़े अन्नकूट को लेकर बैठक

माहेश्वरी समाज के बड़े अन्नकूट को लेकर बैठक

*माहेश्वरी समाज के बड़े अन्नकूट को लेकर बैठक*

*विभिन्न समितियां का गठन*

इंदौर । बालाजी क्षेत्र माहेश्वरी समाज ने स्वर्गीय श्री कमल लड्ढा की प्रेरणा से संपूर्ण इंदौर माहेश्वरी समाज के लिए 15 नवंबर को दशहरा मैदान पर आयोजित होने वाले अन्नकूट के लिए एक बड़ी बैठक का आयोजन किया ।

बालाजी क्षेत्र माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष रितेश राठी मंत्री राजा जाजू ने बताया कि 15 नवंबर को दशहरा मैदान में आयोजित होने वाले इस अन्नकूट महोत्सव में छप्पन भोग दर्शन, भजन संध्या, महा आरती का आयोजन होगा जिसमें समाज के करीब 10000 से अधिक लोग शामिल होंगे महाप्रसाद ही भी दशहरा मैदान पर ही होगी।

इंदौर जिला माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष ईश्वर बाहेती ने इस अवसर पर कहा कि समाज जनों को इस आयोजन में अधिक से अधिक सहभागी होना चाहिए इस हेतु क्षेत्रीय संगठनों का सहयोग अपेक्षित है।

  अजय सारडा एवं रजत बेड़िया ने बताया कि आयोजन के लिए विभिन्न समितियां का गठन किया गया जिसमें भोजन प्रसाद निर्माण समिति के लिए विमल जी ललावत,विजय सिंगी पीयूष लड्ढा व बब्बी जाजू श्रृंगार समिति के लिए बालाजी माहेश्वरी समाज के रोहन महेश्वरी, प्रसाद वितरण सहित विभिन्न कार्यों के लिए विभिन्न क्षेत्रीय संगठन के साथ महिला माहेश्वरी संगठन एवं सखी संगठन भी सहयोगी रहेगी। तारा कुंज गार्डन में हुई इस बैठक में पवन लड्ढा ,गोविंद बेड़िया , अजय सोडाणी ,घनश्याम झवर, वरुण बाहेती ,मनोज कुइया गुड्डा राठी संजय बाहेती, कालू शारदा सहित अनेक समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे बैठक का संचालन माधुरी सोमानी ने आभार मंत्री विजय जाजू ने माना