सलाकार’’ में देखिये बुद्धि, बलिदान और देशभक्ति की एक दिलचस्प कहानी, 15 अगस्त से सिर्फ जियोहॉटस्टार पर
सलाकार’’ में देखिये बुद्धि, बलिदान और देशभक्ति की एक दिलचस्प कहानी, 15 अगस्त से सिर्फ जियोहॉटस्टार पर
इंदौर,: ‘सलाकार’ – एक रोमांचक जासूसी थ्रिलर है, जो हकीकत से है प्रेरित है। देशभक्ति, साहस और खुफिया मिशन से भरी ‘सलाकार’ की कहानी दो अलग-अलग समय में चलती है, जहां एक युवा भारतीय जासूस अतीत और वर्तमान की परतों को खोलते हुए दुश्मनों के मंसूबों को नाकाम करता है।
असल घटनाओं से प्रेरित यह सीरीज दिखाती है कि कैसे बुद्धि, हिम्मत और देश के प्रति जुनून एक सच्चे सलाकार को बनाते हैं हीरो। ‘सलाकार’ का प्रीमियर 15 अगस्त को सिर्फ जियोहॉटस्टार पर होगा।
जियोस्टार के आलोक जैन ने कहा, “जियोहॉटस्टार में हमारा लक्ष्य ऐसा मनोरंजन पेश करना है, जो भारत के हर कोने के दर्शकों को पसंद आए। ‘सलाकार’ इसी सोच की एक मजबूत मिसाल है। यह एक ऐसी कहानी है जो भावनाओं से भरी है और सिनेमाई स्तर पर भी बेहद दमदार है। हम उन कहानियों को बढ़ावा देते हैं जो पुरानी सोच को चुनौती देती हैं और इंसानी सच्चाई से गहराई से जुड़ी होती हैं। मैं इस मौके पर पूरी टीम का धन्यवाद करना चाहता हूं, जिन्होंने वर्षों की मेहनत से इसे इस स्वतंत्रता दिवस पर दर्शकों तक पहुंचाया।‘’
निर्देशक और सह-लेखक फारुक कबीर ने कहा, "सलाकार’ सिर्फ एक जासूसी कहानी नहीं है, यह उन रिश्तों और चुप्पियों की कीमत की बात करती है जो पीढ़ियों तक असर छोड़ती हैं। हमारे लिए जासूसी सिर्फ़ एक मिशन नहीं, बल्कि एक ऐसा बोझ है जो एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक चलता है।”
स्फीयरऑरिजिन्स के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर संजॉय वाधवा ने कहा, “सलाकार’ के ज़रिए हम भारत में जासूसी थ्रिलर की सीमाओं को एक नया आयाम देना चाहते थे। यह एक बेहद खास कहानी है – कई परतों वाली, आज के दौर से जुड़ी हुई और भावनात्मक रूप से बहुत ही असरदार। हमें खुशी है कि जियोहॉटस्टार जैसे बेहतरीन पार्टनर्स के साथ मिलकर हम इसे दर्शकों तक ला सके। अब हमें 15 अगस्त का इंतज़ार है, जब लोग इस कहानी को अपनी स्क्रीन पर देखेंगे।”
माहिर फिल्म्स के प्रोप्राइटर माहिर खान ने कहा, “हम माहिर फिल्म्स में ‘सलाकार’ की शानदार कहानी को दुनिया के सामने लाने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। इसमें साहस है, रोमांच है, संवेदनाएं हैं—और बहुत कुछ जो इसे खास बनाता है। स्फीयरऑरिजिन्स और जियोहॉटस्टार के साथ मिलकर हम दर्शकों के लिए एक दमदार जासूसी थ्रिलर पेश करने जा रहे हैं।”
‘सलाकार’ का लॉन्च जियोहॉटस्टार की कंटेंट यात्रा को और तेज़ी देगा। यह उसी सिलसिले की अगली कड़ी है, जिसमें ‘क्रिमिनल जस्टिस: ए फैमिली मैटर’ जैसे चर्चित शो शामिल हैं और हाल ही में घोषित ‘स्पेशल ऑप्स’ सीजन 2 जैसी बड़ी पेशकशें भी। यह इस बात का प्रमाण है कि जियोहॉटस्टार भारतीय दर्शकों की बदलती पसंद को समझते हुए लगातार नई और प्रभावशाली कहानियां पेश करने के लिए प्रतिबद्ध है—जो न सिर्फ़ मनोरंजन देती हैं, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी मायने रखती हैं।
सलाकार का प्रीमियर 15 अगस्त को सिर्फ जियोहॉटस्टार पर होगा!



