इंदौर-शिवपुरी बस अग्निकांड पर बस ऑपरेटर एसोसिएशन ने जताया दुख

इंदौर-शिवपुरी बस अग्निकांड पर बस ऑपरेटर एसोसिएशन ने जताया दुख

इंदौर-शिवपुरी बस अग्निकांड पर बस ऑपरेटर एसोसिएशन ने जताया दुख

तकनीकी जांच और हाईवे सुरक्षा पर उठाए सवाल

इंदौर। मध्यप्रदेश बस ऑपरेटर एसोसिएशन द्वारा आज इंदौर प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता आयोजित कर इंदौर-शिवपुरी मार्ग पर हुई बस अग्निकांड की घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की। एसोसिएशन गोविंद शर्मा, नासिर खान, अरुण गुप्ता, बृजमोहन राठी, सुशील अरोरा और हरिप्रकाश दुबे कहा कि दुर्घटनाग्रस्त बस पूरी तरह नई थी और उसके फिटनेस, परमिट, टैक्स समेत सभी वैधानिक दस्तावेज वैध थे। घटना के समय बस मक्सी के पास एक ढाबे पर खड़ी थी और यात्री व स्टाफ भोजन कर रहे थे, तभी अचानक बस में आग लग गई। दुर्भाग्यवश, बस के भीतर सो रहे एक मासूम बच्चे की जानकारी न होने के कारण उसे समय पर बाहर नहीं निकाला जा सका, जिससे उसकी जान चली गई।
एसोसिएशन ने मुख्य रूप से दो बड़े मुद्दे उठाते हुए कहा कि घटना स्थल से मात्र 1 किलोमीटर दूर टोल प्लाजा होने के बावजूद समय पर फायर ब्रिगेड या एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सहायता नहीं मिल सकी। टोल प्लाजा पर सुविधाओं का अभाव होने के कारण समय पर मदद नहीं मिल सकी। यदि समय पर मदद हो जाती तो नुकसान कम हो सकता था। एसोसिएशन ने कहा कि देश भर में बीएस-6 टेक्नोलॉजी लागू होने के बाद वाहनों में आग लगने की घटनाएं बढ़ी हैं। वाहन निर्माता कंपनियों (ओईएस) और तकनीकी एजेंसियों को इस पर गंभीरता से अध्ययन करने की जरूरत है।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जोर देकर कहा कि पूरा यात्री परिवहन उद्योग यात्रियों के विश्वास और सुरक्षा पर टिका है। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सेफ्टी ऑडिट, ड्राइवर ट्रेनिंग और नियमित इलेक्ट्रिकल व तकनीकी निरीक्षण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके साथ ही, एसोसिएशन ने सरकार से हाईवे पर इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम को मजबूत करने और टोल प्लाजा पर सुरक्षा सुविधाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने की मांग की है।