राजनीति में शुचिता का मार्ग प्रशस्त करने का काम अगर किसी ने किया है तो वह अटलजी है - सत्यनारायण सत्तन 

राजनीति में शुचिता का मार्ग प्रशस्त करने का काम अगर किसी ने किया है तो वह अटलजी है - सत्यनारायण सत्तन 

राजनीति में शुचिता का मार्ग प्रशस्त करने का काम अगर किसी ने किया है तो वह अटलजी है - सत्यनारायण सत्तन 

अटल जी सर्वमान्य नेता थे, घटक दलों के साथ सफलतापूर्वक सरकार का नेतृत्व किया- सुमित मिश्रा 

अटल जी ने परमाणु परीक्षण कर भारत को महाशक्ति के रूप में स्थापित किया- रमेश मेंदोला 

अटल स्मृति वर्ष पर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 में सम्मेलन सम्पन्न 

1723 मतदान केंद्रों पर हुए आयोजन 

इंदौर। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर अटल स्मृति वर्ष के अंतर्गत आज विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 में वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक रमेश मेंदोला, राजीव खण्डेलवाल, महामंत्री सुधीर कोल्हे, एमआईसी मेंबर राजेंद्र राठौर, चंदुराव शिंदे की उपस्थिति में सम्मेलन का आयोजन किया गया।

वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन ने कहा कि राजनीति में शुचिता का मार्ग प्रशस्त करने का काम अगर किसी ने किया है तो वह अटल जी है, वे इतने सरल थे कि दो दो दिन की संगोष्ठी होती थी तो उसमें रुकने के लिए कोई अलग कक्ष नहीं होता था। सब कार्यकर्ताओं के साथ टाटपट्टी पर बैठकर भोजन करते थे। अटल जी सर्वधर्म समभाव के मूलमंत्र के साथ कार्य करते थे। वह विवेक के साथ अपनी यात्रा को स्थापित करते थे, इस विवेक की यात्रा ने भाजपा को तो स्थापित किया ही बल्कि भारत को भी गौरव दिलाने का काम किया।

उन्होंने कहा कि अटल जी ने परमाणु परीक्षण कर विश्व में भारत को मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। कार्यक्रम में सत्तन जी ने अटलजी के साथ बिताए कई किस्से सुनाए। 

भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि आजादी के कई वर्षों तक ग्रामीण इलाकों में सड़के नहीं थी, ये अटल जी के सुशासन का उदाहरण है कि अटल जी ने अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में प्रधानमंत्री स्वर्णिम चतुर्भुज योजना के माध्यम से भारत के गांवों को सड़कों से जोड़ दिया था। भारत के चारों कोनों को जोड़कर विकास के मार्ग को सशक्त करने का काम किया। 24 घटक दलों के साथ उन्होंने गठबंधन की सरकार का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया।  

विधायक रमेश मेंदोला ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी अपने नाम के अनुसार अटल इरादों वाले जननायक नेता थे। पोखरण में परमाणु परीक्षण कर उन्होंने भारत को महाशक्ति के रूप में स्थापित किया। 

इस अवसर पर राजीव खण्डेलवाल, चंदुराव शिंदे ने भी संबोधित किया। 

सम्मेलन में नगर उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, दीप्ति हाडा, नगर मंत्री स्वाति काशीद, सुरेश कुरवाडे, पूजा पाटीदार, संध्या जायसवाल, मंडल अध्यक्ष आदित्य पांडे, राहुल चौकसे, पृथ्वीपाल गोरे, गुड्डूनारायण कुमाऊँ, पिंटू चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि अटल जी के शताब्दी वर्ष पर आज इंदौर नगर के 1723 बूथों पर उनके चित्रों पर कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण किया गया। वरिष्ठ वक्ताओं ने सभी बूथों पर अटल जी के व्यक्तित्त्व, कृतित्व, सुशासन, एतिहासिक विकास कार्यो व जनकल्याणकारी नीतियों पर प्रकाश डाला। साथ ही महेश दृष्टिहीन कल्याण संघ में कार्यकर्ताओं द्वारा फल वितरण का आयोजन किया गया। विजय नगर में सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। पाटनीपूरा में कवि सम्मेलन का आयोजन देर शाम को होगा।