अवैध शराब की जप्त। धर्मेंद्र श्रीवास्तव,

1 / 1

1.

अवैध शराब की जप्त क्षेत्र में खलबली,

कार्यवाही से क्षेत्र के अन्य अवैध शराब माफिया हुए भूमिगत,

"इंडियन न्यूज़ अड्डा"

जिला ब्यूरो चीफ़ जिला धार,

 धर्मेंद्र श्रीवास्तव की रिपोर्ट -: जिलाधीश श्री राजीव रंजन मीना के आदेश एवं आबकारी आयुक्त धार श्री दीपक अवस्थी के मार्गदर्शन में हुई त्वरित कार्यवाही,

धार जिले में आबकारी विभाग के द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान मे आबकारी वृत सरदारपुर में अवैध मदिरा विक्रेता के विरुद्ध कार्यवाही कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1), 34(2) का प्रकरण दर्ज किया गया, 

 दिनांक 10/09/2026 को धार कलेक्टर श्रीमान राजीव रंजन मीना के आदेशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त जिला धार श्रीमान दीपक अवस्थी के मार्गदर्शन में एवं कंट्रोलर सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री प्रशांत मंडलोई एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी,मंडल सरदारपुर डॉ. निलेश कुमार नेमा के नेतृत्व में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में वृत्त सरदारपुर के आबकारी उप निरीक्षक अश्विनी रोजड़े एवं स्टाफ द्वारा ग्राम उजाड़िया में मुकेश पिता मोहन जमरा के मकान की विधिवत् तलाशी लेने पर कुल 69.78 बल्क लीटर विदेशी मदिरा बरामद कर आरोपी मुकेश पिता मोहन जमरा निवासी ग्राम उजाड़िया, जिला-धार के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915( संशोधन, 2000) की धारा 34(1) (क), तथा 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लेकर आरोपी मुकेश पिता मोहन जमरा को गिरफ्तार कर आज दिनांक 11/09/2026 को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार सब जेल सरदारपुर भेजा गया,

 जप्त मदिरा का अनुमानित मूल्य लगभग 33,050/- रुपए है ,

"कार्यवाही नवीन विधान अनुसार वीडियो  बनाकर की गई"

कार्यवाही आबकारी उपनिरीक्षक,

वृत्त सरदारपुर अश्विनी रोजड़े,

 मुख्य आरक्षक शोभाराम बघेल,

आरक्षक सुरेंद्र सिंह मोहरे तथा अंकित सिंह चौहान की टीम द्वारा की गई l