बांग्लादेश की घटनाओं को लेकर 27 दिसंबर शनिवार को विशाल जन आक्रोश रैली का आयोजन - आकाश विजयवर्गीय*

बांग्लादेश की घटनाओं को लेकर 27 दिसंबर शनिवार को विशाल जन आक्रोश रैली का आयोजन - आकाश विजयवर्गीय*

*मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की विधानसभा 1 को मिली 1 करोड़ 80 लाख की लागत के 32 बोरवेल की सौगात*

*विधायक एवं सांसद निधि से होने वाले 32 बोरिंग का शुभारंभ*

*आकाश कैलाश विजयवर्गीय ने सांसद शंकर लालवानी के साथ किया शुभारंभ*

*बांग्लादेश की घटनाओं को लेकर 27 दिसंबर शनिवार को विशाल जन आक्रोश रैली का आयोजन - आकाश विजयवर्गीय*

इंदौर । पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती पर सुशासन दिवस के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के रहवासियों को जलसंकट निवारण के अटल संकल्प के साथ स्वच्छ पेयजल की सौगात दी गई। इसके तहत नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के मार्गदर्शन में पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय एवं सांसद शंकर लालवानी के द्वारा 32 बोरवेल का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि जल्द ही विधानसभा 1 जलसंकट से पूरी तरह मुक्त हो जाएगा।

*जल्द जलसंकट मुक्त होगा विधानसभा 1*

आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि हम क्षेत्र के सभी स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं से लेस कर रहे हैं। स्कूलों में एआई लैब का सेटअप लगा रहे हैं, लेकिन एक यह स्थिति भी है कि हमारे क्षेत्र में कुछ लोग जलसंकट का सामना कर रहे हैं। हमारे प्रयासों से क्षेत्र में अधिकतर स्थानों पर नर्मदा जल पहुंच रहा है, लेकिन कुछ जगहों जहां नर्मदा लाइन नहीं है वहां पर बोरवेल जल के माध्यम से रहवासियों को जल आपूर्ति की जाएगी। मैं इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानीजी को धन्यवाद दूंगा कि उन्होंने हमारी विनती पर तुरंत जितने बोरवेल मांगे थे स्वीकृत कर दिए। मैं इस समय पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहना चाहूंगा कि वह लोगों की समस्याओं की जानकारी लेकर उनकी समस्या का शीघ्र समाधान करने का प्रयास करें। 

*अटलजी ने भाजपा के पौधे का बनाया विशाल वटवृक्ष*

अटलजी की जयंती पर बोलते हुए आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि अटलजी के विचार उनके स्वर्गारोहण के बाद भी हमारे बीच जीवित हैं। कैलाश विजयवर्गीयजी कहते हैं कि हमने कभी सपने में भी नहीं सोंचा था कि प्रदेश में कभी हमारी पार्टी का मुख्यमंत्री और देश में प्रधानमंत्री बनेगा। हम जब सपने भी देखते थे तो धरने-प्रदर्शन और पुलिस की लाठियों के ही देखते थे, लेकिन अटलजी के करिश्माई व्यक्तित्व, दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शिता के कारण देश के बड़े हिस्से पर आज भाजपा का राज है। अटलजी कहते थे अंधेरा हटेगा, सूरज उगेगा और कमल खिलेगा। अटलजी की सौम्यता और सभी को साथ लेकर चलने की काबिलियत की वजह से उनके प्रतिद्वंदी भी उनका सम्मान करते थे। 

*सरल व्यक्तिव के धनी थे अटलजी - सांसद शंकर लालवानी*

इस अवसर पर बोलते हुए सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि अटलजी ने सदैव सिद्धांतों की राजनीति की। अटलजी एक सामान्य कार्यकर्ता से भी सहज और सरल तरीके से मुलाकात करते थे। एक बार जब उन्हे रक्षाबंधन पर्व के दौरान रक्षासूत्र भेजे गए तो उन्होंने कहा था कि अब मैं पूरे इंदौर का भाई बन गया हूं। एक बार जब वे इंदौर आए तो मैं एक सामान्य कार्यकर्ता की तरह उनके पास खड़ा होकर फोटो खींचवाने लगा तो उन्होंने मुझे अपने पास बिठाकर फोटो खींचवाया। 

*27 दिसंबर शनिवार को निकलेगी आक्रोश रैली*

इस अवसर पर बांग्लादेश में हिंदूओं पर हो रहे अत्याचारों को लेकर 27 दिसंबर शनिवार को विशाल आक्रोश रैली के आयोजन का निर्णय किया गया। आक्रोश रैली बड़ा गणपति से शुरू होगी और इसका समापन राजबाड़ा पर होगा। रैली में शामिल सभी लोग विरोध करते हुए काले कपड़े पहनकर आएंगे। मीडिया द्वारा अवैध बांग्लादेशियों के सवाल पर आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि यदि कहीं से भी इस संबंध में कोई पुख्ता सूचना मिलती है तो हम उसको प्रशासन तक पहुंचाकर कार्रवाई करवाएंगे। एसआयआर की प्रक्रिया अवैध रूप से रह रहे लोगों की पहचान के लिए ही है और अवैध रूप से रह रहे लोगों की पहचान कर उनको बाहर निकालने की कार्रवाई सतत चलती रहेगी।  

 *रहवासियों ने किया भव्य स्वागत*

इससे पहले कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर आकाश विजयवर्गीय का भव्य स्वागत किया। विकास कार्यों के कार्यक्रम का आयोजन किला मैदान रोड स्थित विधायक कार्यालय पर किया गया था। कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी, क्षेत्र 1 के सभी मंडलों के अध्यक्ष, सभी पार्षद गण के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, स्थानीय रहवासियों के अलावा प्रशासनिक अमले से संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। क्षेत्र में बोरवेल विधायक निधि एवं सांसद निधि द्वारा स्वीकृत राशि से लगवाए गए हैं।