अंतरराष्ट्रीय पोहा दिवस पर राजवाड़ा पोहा वितरण
अंतरराष्ट्रीय पोहा दिवस* पर राजवाड़ा पोहा वितरण
इंदौर। अंतरराष्ट्रीय पोहा दिवस* के अवसर पर राजवाड़ा पर आयोजित पोहा वितरण के आयोजन में अग्रवाल समाज इंदौर फाउंडेशन ने भी अपनी सहभागिता प्रदान की इस अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्रजी भार्गव, विधायक रमेशजी मेंदोला, विधायक गोलूजी शुक्ला, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमितजी मिश्रा, इन्दौर उत्सव समिति के मधुर पिंगले व अन्य वरिष्ठ जन उपस्थित थे ! अग्रवाल समाज इंदौर फाउंडेशन के किशोर गोयल, संजय बाँकड़ा* एवं अन्य अग्रबंधुओं ने अतिथियों का अभिनंदन किया एवं शहर के इस गौरवमयी आयोजन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई !



