श्री वैष्णव कॉलेज जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर एक सारगर्भित व्याख्यान का आयोजन
श्री वैष्णव कॉलेज जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर एक सारगर्भित व्याख्यान का आयोजन
इंदौर। श्री वैष्णव कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स एंड कॉमर्स में जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर एक सारगर्भित व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जनजाति कार्य संयोजक रूप सिंह नगर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ जनजाति नायक बिरसा मुंडा एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. परितोष अवस्थी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए अतिथि का अभिनंदन किया एवं विद्यार्थियों को जनजातीय समाज के योगदान से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
मुख्य वक्ता रूप सिंह नगर ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में जनजातीय समुदाय की प्रकृति संरक्षण में भूमिका, आयुर्वेद के विकास में योगदान तथा स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भागीदारी पर प्रकाश डाला। उन्होंने आगामी जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा की भी जानकारी विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों को प्रदान की।
इस अवसर पर 150 से अधिक विद्यार्थी एवं प्राध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनीष दुबे द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन प्रो. विभोर एरन ने व्यक्त किया।
प्रबंध समिति की ओर से साशी निकाय अध्यक्ष अरविंद गुप्ता एवं सचिव महेश चिमनानी ने इस आयोजन की सफलता हेतु शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।



