फतेहपुरिया समाज की ओर से गर्मी से त्रस्त आम नागरिकों के लिए प्रतिदिन शीतल पेय वितरण की सेवा शुरू

फतेहपुरिया समाज की ओर से गर्मी से त्रस्त आम नागरिकों के लिए प्रतिदिन शीतल पेय वितरण की सेवा शुरू

फतेहपुरिया समाज की ओर से गर्मी से त्रस्त आम नागरिकों के लिए प्रतिदिन शीतल पेय वितरण की सेवा शुरू

इंदौर। मल्हारगंज थाने के पास स्थित फतेहपुरिया समाज की ओर से पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी के चलते समाज के वरिष्ठ सदस्यों के सहयोग से पूरे माह भवन के सामने से आने-जाने वाले आम लोगों को ठंडी छाछ, गुलाब शरबत, केरी पना, आमरस, गुलाब एवं खास के शरबत, बेल का शरबत सहित अनेक तरह के शीतल पेय पदार्थों का वितरण किया जा रहा है। समाज के अध्यक्ष कैलाश बिदासरिया, देवकीनंदन अग्रवाल, मंत्री सीके अग्रवाल ने बताया कि विनोद कृष्णा सिंघानिया, राजेंद्र टेकडीवाल, केदार बांकडा एवं प्रवीण मुरारका के मार्गदर्शन में यह सेवा गत 15 मई से चलाई जा रही है जो 15 जून तक जारी रहेगी। इस सेवा प्रकल्प में सतीश चौधरी, भारत केडिया सहित समाज के पदाधिकारी मल्हारगंज स्थित समाज भवन के सामने नियमित रूप से अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। सोमवार को अरुण चौखानी के सहयोग से प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर आर्गेनिक चना सत्तू एवं अन्य मसालों के मिश्रण वाले शरबत की सेवा की गई। यहाँ प्रतिदिन सुबह 11.30 से दोपहर 2 बजे तक यह सेवा प्रकल्प चल रहा है।