गरबा, संगीत और उत्सव का रंग लेकर लौट रहा रेट्रो गरबा सीजन 12
गरबा, संगीत और उत्सव का रंग लेकर लौट रहा रेट्रो गरबा सीजन 12
16 से 18 अक्टूबर तक द चंद्र लीला गार्डन, निपानिया में होगा रेट्रो गरबा सीजन 12
इंदौर। शहर में नवरात्रि के उत्सव की आहट के साथ गरबे की तैयारियां भी जोर पकड़ने लगी हैं। वान्या’ज़ डांस प्लैनेट की ओर से आयोजित रेट्रो गरबा सीजन 12 के लिए इंदौर में पांच अलग-अलग स्थानों पर प्रैक्टिस सेशन शुरू हो चुके हैं। तीन दिवसीय यह आयोजन 16, 17 और 18 अक्टूबर को द चंद्र लीला गार्डन, निपानिया में आयोजित किया जाएगा।
रेट्रो गरबा सीजन 12 में पारंपरिक गरबे के साथ रेट्रो दौर के संगीत और डांस का अनोखा मेल देखने को मिलेगा। आयोजन से पहले प्रतिभागियों को गरबा की बारीकियां और निर्धारित कोरियोग्राफी सिखाने के लिए नियमित प्रैक्टिस सेशन आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें महिलाओं के साथ बड़ी संख्या में बच्चे और परिवार भी उत्साहपूर्वक हिस्सा ले रहे हैं।
बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी में उत्साह - रेट्रो गरबा सीजन 12 की तैयारियों में बच्चों और बड़ों के लिए अलग-अलग प्रैक्टिस सेशन रखे गए हैं। बच्चों को उनकी उम्र और सीखने की क्षमता के अनुसार गरबा स्टेप्स और कोरियोग्राफी का अभ्यास कराया जा रहा है, जबकि बड़े प्रतिभागी भी पूरे उत्साह के साथ आयोजन की प्रस्तुतियों के लिए तैयारी कर रहे हैं।
प्रैक्टिस के दौरान प्रतिभागियों को गरबे के बेसिक स्टेप्स से लेकर आयोजन में प्रस्तुत की जाने वाली विशेष कोरियोग्राफी तक का अभ्यास कराया जा रहा है। अलग-अलग इलाकों में संचालित हो रहे सेंटरों के कारण शहर के विभिन्न हिस्सों से लोग आसानी से इन सेशंस का हिस्सा बन पा रहे हैं।
12वें सीजन के साथ जारी है 11 साल की विरासत - रेट्रो गरबा इस वर्ष अपने 12वें सीजन में प्रवेश कर रहा है। इस आयोजन का नेतृत्व निधि अग्रवाल, फाउंडर, वान्या’ज़ डांस प्लैनेट कर रही हैं। वह पिछले 11 वर्षों से डांस और गरबा के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इसी अनुभव के साथ हर वर्ष आयोजन को नए अंदाज में प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।
रेट्रो गरबा सीजन 12 का उद्देश्य सिर्फ गरबा सिखाना या एक डांस इवेंट आयोजित करना नहीं, बल्कि प्रतिभागियों और उनके परिवारों को संगीत, डांस और उत्सव से जुड़ा एक यादगार अनुभव देना है।
जैसे-जैसे आयोजन की तारीख नजदीक आ रही है, शहर के पांचों प्रैक्टिस सेंटरों पर तैयारियों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। प्रतिभागी पूरे जोश के साथ अभ्यास में जुटे हैं और अब सभी की नजरें 16 से 18 अक्टूबर को होने वाले रेट्रो गरबा सीजन 12 पर हैं।


