गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्रीमद्विजय हितेशचन्द्रसूरीश्वरजी म.सा. के इंदौर मंगल प्रवेश

गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्रीमद्विजय हितेशचन्द्रसूरीश्वरजी म.सा. के इंदौर मंगल प्रवेश

*गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्रीमद्विजय हितेशचन्द्रसूरीश्वरजी म.सा. के इंदौर मंगल प्रवेश पर सांसद शंकर लालवानी अगवानी की*

  • -जयंत धाम पहुंचकर   सांसद शंकर लालवानी  ने लिया आशीर्वाद,
  • समाजहित के विषयों पर हुई सकारात्मक चर्चा*

इंदौर। श्री आदिनाथ राजेन्द्र जैन श्वेताम्बर पेढ़ी ट्रस्ट, श्री मोहनखेड़ा तीर्थ के गच्छाधिपति परम पूज्य आचार्य देवेश श्रीमद्विजय हितेशचन्द्रसूरीश्वरजी म.सा. एवं सह मुनिमंडल के लगभग 10 वर्ष पश्चात इंदौर नगर आगमन से श्रद्धालुओं में हर्ष और उत्साह का वातावरण है।

इसी क्रम में इंदौर के लोकप्रिय सांसद शंकर लालवानी ने धार रोड स्थित जयंत धाम पहुंचकर गच्छाधिपति आचार्य श्री के दर्शन-वंदन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस पावन अवसर पर उन्होंने गुरुदेवों का आशीर्वाद ग्रहण करते हुए आत्मिक शांति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया।

भेंट के दौरान समाजहित एवं विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। साथ ही आचार्य श्री ने सांसद लालवानी को तिलकनगर में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठा महोत्सव हेतु स्नेहपूर्वक आमंत्रित किया।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि एवं गुरुभक्त कपिल जैन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

गच्छाधिपति आचार्य श्री के इंदौर आगमन से जैन समाज में धार्मिक उत्साह का वातावरण है तथा आगामी आयोजनों को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उमंग देखी जा रही है।