*1 जनवरी को महावीर बाग एयरपोर्ट रोड पर होगी सामूहिक सामायिक आराधना
*नव वर्ष में पहली सूर्य किरण का स्वागत आध्यात्मिकता के साथ*
*1 जनवरी को महावीर बाग एयरपोर्ट रोड पर होगी सामूहिक सामायिक आराधना*
इन्दौर - पार्टी, जश्न, उत्सव, गेट टूगेदर, लंच-डिनर, उछल कूद करना, नाचना, डी.जे.पार्टी करना और देश-विदेश यात्रा को ही नए साल को मनाने की परिभाषा मान चुके लोगों को हम यह बताना चाहते है कि ज़िन्दगी का मकसद इसी शरीर में रहते हुए पहचान लीजिए क्योंकि आपका फायदा आपको खुद सोचना है।
नए साल में बीते वर्ष में की गई गलतियों से सबक ले ओर पुनरावृत्ति नहीं हो ऐसा विवेक रखें।
आने वाले वर्ष में आध्यात्मिकता को आत्मसात करे जिससे जीवन में सुख सौहार्द और प्रेम के वातावरण का निर्माण हो सके। परमार्थ के कामों में हाथ बढ़ाए।
जैन सिद्धांतों के अनुसार नव वर्ष में शुद्ध सम्यक साधना की ओर कदम बढ़ाने का लक्ष्य रखे। परिवार में शांति और समाज में समरसता के लिए अ.भा जैन श्वेतांबर सोश्यल ग्रुप्स फेडरेशन द्वारा समूह सामयिक ओर आध्यात्मिक चेतना का सुंदर आयोजन 1 जनवरी 2026 को रखा है ।
यह आयोजन महावीर बाग एयरपोर्ट रोड इंदौर पर प्रातः 7.15 बजे प्रारंभ होगा और 8.15 बजे राष्ट्रगान और मंगलपाठ के साथ समाप्त होगा।
यह जानकारी फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जिनेश्वर जैन ने दी।
इस आयोजन को लेकर जैन समाज में काफी उत्साह है और खासकर युवा वर्ग काफी उत्साहित है। जैन समाज की अनेक संस्थाओं ने इसमें सहभागिता करने में दिलचस्पी दिखाई है।
जैन समाज की अग्रणी संस्था अ. भा.जैन श्वेतांबर सोश्यल ग्रुप्स फेडरेशन ने बहुत ही सुंदर आयोजन रखकर समाज में जागृति का शंखनाद किया।
फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जिनेश्वर जैन की सोच ने सबको प्रभावित किया है और उनके इस आयोजन को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।
आयोजन में सामूहिक सामायिक आराधना के इस अनुष्ठान में भाग लेने वालो के लिए समाज सेवी श्री कैलाश नाहर द्वारा प्रभावना का वितरण होगा।
फेडरेशन के महासचिव वीरेन्द्र नाहर,किरण सिरोलिया और अरिहंत जैन सभी से संपर्क कर विशाल रूप देने की तैयारियों में जुटे हैं।
व्यवस्थापन के संयोजन में सी.ए. नरेन्द्र भंडारी, रितेश कटकानी,अखिल चौधरी, भरत शाह,अनिल सामोता की टीम शहर में जन जागृति द्वारा नए वर्ष की पहली सूर्य किरण का स्वागत आध्यात्मिकता के साथ करने के क्रम में लगातार सक्रिय है।
फेडरेशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र जैन,पियूष जैन,राजेंद्र जैन,प्रकाश भटेवरा,संजय नाहर और नरेन्द्र संचेती ने सभी से अपील की है कि फेडरेशन के इस अनुपम आयोजन में शामिल हो और नव वर्ष में सुख सौहार्द और मैत्री को आगे बढ़ाए।



